Cannes 2025 फिल्म फेस्टिवल 13 मई से शुरू हुआ और आज यानी 23 मई इसका आखिरी दिन है। इस बार रेड कार्पेट पर भारत का बोलबाला रहा। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से इस कान्स फिल्म फेस्टिवल में चार चांद लगा दिए। मगर गौर करने वाली बात ये है कि इस बार कई इंडियन एक्ट्रेसेस देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आईं।
ऐश्वर्या राय, अदिति राव हैदरी Cannes 2025 में मांग में सिंदूर लगाकर पहुंचीं, जिसे Operation Sindoor का प्रतीक माना जा रहा है। इसके अलावा रुचि गुज्जर ने गले में पीएम मोदी की तस्वीर वाला हार पहना था, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। मगर सबसे ज्यादा जो इस वक्त चर्चा में हैं, वो हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोनम छाबड़ा। वो एक बेहद खूबसूरत व्हाइट ड्रेस में नजर आईं, लेकिन उसमें नोटिस करने वाली चीज थी कि उस पर भारत पर हुए आतंकी हमलों के बारे में लिखा था।
जी हां! दिल्ली के करोल बाग की रहने वालीं सोनम छाबड़ा ने अपनी ड्रेस के जरिए देश के प्रति अपना प्यार दिखाया है। सोनम ने व्हाइट एंड सिल्वर आउटफिट पहना, जिसमें ऊपर कोर्सेट है और नीचे लॉन्ग फ्लेयरी व्हाइट ड्रेस। जिसपर 2008 मुंबई, 2016 उरी, 2019 पुलवामा और 2025 पहलगाम लिखा है।


ऐश्वर्या राय कई सालों से कान्स का हिस्सा बन रही हैं, लेकिन इस बार वो इंडियन रॉयल लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट साड़ी पहनी और इसके साथ रूबी नेकलेस पहना। उनका ये आउटफिट मनीष मल्होत्रा की डिजाइन किया। उनकी व्हाइट साड़ी पर आइवरी बनारसी बॉर्डर था जिस पर गोल्डन वर्क था और उन्होंने इसे मैचिंग शीर दुपट्टे के साथ कैरी किया था। ऐश्वर्या ने अपने लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए हाथों में कॉकटेल फ्लावर रिंग पहनी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
अदिति राव हैदरी को देखकर उनके फैंस जितने खुश थे उतने हैरान भी। हैदरी ने रेड साड़ी, रेड बिंदी और मांग में सिंदूर लगाया था। अदिति की साड़ी को अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था।
रुचि गुर्जर की बात करें तो उन्होंने इस साल कान्स में डेब्यू किया और वो राजस्थानी लुक में नजर आईं। मगर उनके गले का हार चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई तस्वीरें थीं।