Trending Bollywood Celebrity News Updates: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। नोरा फतेही अब डीपफेक का शिकार हो गईं हैं। नोरा का डीपफेक वीडियो एक क्लोदिंग ब्रांड ने अपने विज्ञापन में इस्तेमाल किया। एक्ट्रेस अपना वीडियो देख शॉक्ड रह गईं। वहीं रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। वहीं इस मामले पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिल्ली पुलिस शुक्रिया किया है। बिग बॉस के फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसी बीच आयशा खान बिग बॉस 17 से बेघर हो गई हैं। इसके अलावा 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘हनु मान’ ने 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनु मान’ ने रिलीज के 9वें दिन 14.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘हनु मान’ का 9 दिनों का कुल कलेक्शन अब 114.10 करोड़ रुपये हो गया है।  मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर पढ़ें। फिल्मों की रिलीज डेट से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक यहां जानें।

Live Updates
20:05 (IST) 21 Jan 2024
'जय श्रीराम' भजन की पीएम मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर उद्घाटन से पहले उदित नारायण और अलका याग्निक के साथ शमीर टंडन की भक्ति रचना की जमकर तारीफ की है।

20:03 (IST) 21 Jan 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले सलार निर्माताओं ने मनाया जश्न

होम्बले फिल्म्स ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से पहले 'रामचंद्राय मंगलम' गाना दर्शकों के सामने पेश किया है।

17:52 (IST) 21 Jan 2024
उर्वशी रौतेला को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिला है। एक्ट्रेस ने कार्ड की फोटो अपने इंस्टाग्राम इकाउंट पर शेयर की है।

17:36 (IST) 21 Jan 2024
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या रवाना हुए रजनीकांत

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।

15:42 (IST) 21 Jan 2024
कंगना रनौत ने मंदिर में की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंदिर में साफ सफाई करती नजर आ रही हैं।

15:40 (IST) 21 Jan 2024
रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी का पहला लुक जारी

जेनिफर विंगेट और करण वाही के नए शो रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी का पहला लुक जारी कर दिया गया है। 

10:59 (IST) 21 Jan 2024
‘हनु मान’ ने 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरा

12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘हनु मान’ ने 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनु मान’ ने रिलीज के 9वें दिन 14.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘हनु मान’ का 9 दिनों का कुल कलेक्शन अब 114.10 करोड़ रुपये हो गया है।

10:59 (IST) 21 Jan 2024
बिग बॉस से बेघर हुईं आयशा खान

बिग बॉस के फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसी बीच आयशा खान बिग बॉस 17 से बेघर हो गई हैं।

10:58 (IST) 21 Jan 2024
रश्मिका मंदाना का डीपफेक बनाने वाला आऱोपी गिरफ्तार

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। वहीं इस मामले पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिल्ली पुलिस शुक्रिया किया है।

10:58 (IST) 21 Jan 2024
अपना डीपफेक वीडियो देख नोरा फतेही को लगा तगड़ा झटका

नोरा फतेही अब डीपफेक का शिकार हो गईं हैं। नोरा का डीपफेक वीडियो एक क्लोदिंग ब्रांड ने अपने विज्ञापन में इस्तेमाल किया। एक्ट्रेस अपना वीडियो देख शॉक्ड रह गईं।

10:57 (IST) 21 Jan 2024
विवेक अग्निहोत्री 22 जनवरी को नहीं जाएंगे अयोध्या

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे