Today’s Trending Bollywood News Updates: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी महाकुंभ पहुंची हैं। उन्होंने यहां पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई है। प्रयागराज से डुबकी लगाते हुए एक्ट्रेस ने फोटोज और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं, प्रयागराज में पंकज त्रिपाठी पत्नी के साथ पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाकर कहा कि उनकी बरसों पुरानी इच्छा पूरी हुई है।

‘पुष्पा 2’ स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड को लेकर एक स्टेटमेंट दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता कहते हैं, ‘मैं बॉलीवुड शब्द का फैन नहीं हूं। मैं हिंदी सिनेमा को प्राथमिकता देता हूं।’ उन्होंने ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के दौरान एक किस्सा भी बताया कि उस समय उनकी इस फिल्म के साथ एक हिंदी फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसके मेकर्स से उन्होंने फोन करके बात की थी और उसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन करवाया था। हालांकि, एक्टर ने उसका नाम नहीं बताया लेकिन, ‘पुष्पा 2’ के साथ विक्की कौशल की ‘छावा’ को रिलीज किया जाना था, जिसे बाद में पोस्टपोन करके 14 फरवरी, 2025 कर दिया गया।

‘इतना सीधा नहीं है…’, केजरीवाल की हार के बाद बॉलीवुड एक्टर ने साधा निशाना, कहा- ‘हारकर चुपचाप नहीं बैठेगा’

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए एक्टर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब फिल्म को लेकर फैंस के इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। इसके लिए एडवांस बुकिंग भी आज से शुरू हो चुकी है। मूवी को 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म VD12 की चर्चा खूब हो रही है। पिंकविला की खबर की मानें तो फिल्म को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसके हिंदी टीजर के लिए रणबीर कपूर वॉइस ओवर करने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

इसके अलावा, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के ऑफिस में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में प्रीतम के ही स्टूडियो में काम करने वाले एक शख्स की खोज कर रही है। उस शख्स पर आरोप है कि वो प्रीतम के ऑफिस से 40 लाख रुपए से भरा कंटेनर लेकर फरार हो गया है। यही नहीं, वहीं खबर सामने आ रही है कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक के साथ 4 करोड़ की ठगी की गई है। ये ठगी फिल्म में काम देने के बहाने से की गई। इसमें दो शख्स की ओर से आरुषि को कमाई में 20 फीसदी का हिस्सा देने का वादा किया था। देहरादून पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों की खोज जारी है।

Live Updates
20:16 (IST) 9 Feb 2025
दृष्टि धामी ने शेयर की बेबी बंप के साथ तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने बीते साल अक्टूबर में ही बेटी को जन्म दिया है और उन्होंने अपनी बेटी का नाम लीला रखा।

20:15 (IST) 9 Feb 2025
पुलिस हिरासत से रिहा हुए पंजाबी सिंगर हार्डी संधू

पंजाबी फेमस सिंगर हार्डी संधू को पुलिस ने एक गलतफहमी की वजह से हिरासत में ले लिया था। दरअसल, वो एक फैशन शो में परफॉर्म कर रहे थे, जहां पुलिस ने उन्हें बिना परमिशन गाने के लिए हिरासत में लिया। हालांकि, बाद में वाजिब पेपर्स चेक करने के बाद सिंगर को रिहा कर दिया।

20:13 (IST) 9 Feb 2025
महाकुंभ पहुंचे साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी अपनी मां के साथ महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने संगम में जाकर डुबकी भी लगाई और अब उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

18:13 (IST) 9 Feb 2025
विक्की कौशल ने ‘छावा’ के लिए की थी बहुत तैयारी

विक्की कौशल की 'छावा' जल्द रिलीज होने वाली हैं। उन्होंने अपनी इस मूवी के लिए काफी मेहनत की है, जिसकी एक झलक एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी दिखाई। विक्की ने घुड़सवारी सिखने से लेकर इस फिल्म के लिए कान तक छिदवाए।

18:12 (IST) 9 Feb 2025
बेंगलुरु पुलिस ने रोकी एड शीरन की परफॉर्मेंस

एड शीरन ने रविवार को बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट पर अचानक लाइव परफॉरमेंस दी, लेकिन बेंगलुरु पुलिस ने उनके प्रदर्शन को रोक दिया, जबकि उनकी टीम ने कहा कि उनके पास कार्यक्रम के लिए अनुमति है।

15:47 (IST) 9 Feb 2025
पंकज त्रिपाठी ने लगाई महाकुंभ में डुबकी

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी वाइफ के साथ प्रयागराज पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पहुंचकर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उनकी लंबे समय से संगम में डुबकी लगाने की इच्छा थी, जो अब जाकर पूरी हुई है।

14:44 (IST) 9 Feb 2025
केजरीवाल की हार के बाद बॉलीवुड एक्टर ने साधा निशाना

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने शिकस्त दी। इसके बाद केजरीवाल लोगों के निशाने पर आ गए। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्टर ने उन पर निशाना साधा है। पढ़िए पूरी खबर...

13:28 (IST) 9 Feb 2025
पुणे पहुंची 'मेरे हसबैंड की बीवी' की टीम

अर्जुन कपूर फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब मूवी की टीम इसके प्रमोशन में जुट चुकी है और इसकी स्टार कास्ट पुणे पहुंच चुकी है।

13:01 (IST) 9 Feb 2025
महाकुंभ पहुंची टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी महाकुंभ पहुंची हैं। यहां उन्होंने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई है। प्रयागराज से डुबकी लगाते हुए एक्ट्रेस ने फोटोज और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

12:48 (IST) 9 Feb 2025
करीना कपूर ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद एक्ट्रेस करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे जब आपके प्रियजनों के साथ इस तरह की घटनाएं होती हैं तो ऐसी घटनाएं आपको विनम्र बना देती हैं। इसमें उन्होंने शादी, तलाक और मौत का जिक्र किया है।

11:56 (IST) 9 Feb 2025
बॉलीवुड को लेकर बोले अल्लु अर्जुन

'पुष्पा 2' स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड को लेकर एक स्टेटमेंट दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता कहते हैं, 'मैं बॉलीवुड शब्द का फैन नहीं हूं। मैं हिंदी सिनेमा को प्राथमिकता देता हूं।'

11:50 (IST) 9 Feb 2025
‘सनम तेरी कसम’ के आगे धराशायी हुई ‘बैडएस रविकुमार’ और ‘लवयापा’

इस शुक्रवार 7 फरवरी, 2025 को 'बैडएस रविकुमार' और 'लवयापा' को रिलीज किया गया। इसी के साथ ही 'सनम तेरी कसम' री-रिलीज हुई, जिसने कमाई के मामले में दोनों ही फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। चलिए बताते हैं किसने कितना कलेक्शन किया है।

09:30 (IST) 9 Feb 2025
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय का डांस वायरल

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में अब उनका नीलम उपाध्याय के साथ डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को 'सबकी बारातें आई' पर शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है।

07:55 (IST) 9 Feb 2025
उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी के साथ 4 करोड़ की ठगी

खबर सामने आ रही है कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक के साथ 4 करोड़ की ठगी की गई है। ये ठगी फिल्म में काम देने के बहाने से की गई। इसमें दो शख्स की ओर से आरुषि को कमाई में 20 फीसदी का हिस्सा देने का वादा किया था। देहरादून पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों की खोज जारी है।

07:55 (IST) 9 Feb 2025
म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के ऑफिस में चोरी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के ऑफिस में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में प्रीतम के ही स्टूडियो में काम करने वाले एक शख्स की खोज कर रही है। उस शख्स पर आरोप है कि वो प्रीतम के ऑफिस से 40 लाख रुपए से भरा कंटेनर लेकर फरार हो गया है।

07:54 (IST) 9 Feb 2025
विजय देवरकोंडा की VD12 के हिंदी टीजर में आवाज देंगे रणबीर कपूर

विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म VD12 की चर्चा खूब हो रही है। पिंकविला की खबर की मानें तो फिल्म को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसके हिंदी टीजर के लिए रणबीर कपूर वॉइस ओवर करने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

07:54 (IST) 9 Feb 2025
आज से विक्की कौशल की ‘छावा’ की एडवांस बुकिंग शुरू

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए एक्टर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब फिल्म को लेकर फैंस के इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। इसके लिए एडवांस बुकिंग भी आज से शुरू हो चुकी है। मूवी को 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।