Bollywood Entertainment News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर-2’ ने इतिहास रच दिया है। फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने ‘पठान’ और ‘बाहुबली 2’ का एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ‘गदर-2’ सबसे कम समय में 500 करोड़ के आंकड़े पार करने वाली फिल्म बन गई है। रिलीज होने के 24वें दिन यानी चौथे रविवार को फिल्म ने लगभग 8.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 501.87 करोड़ हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘गदर-2’ को आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ बराबर की टक्कर दे रही है। फिल्म ने दूसरे रविवार को ‘गदर 2’ के बराबर कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 8 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद अब फिल्म की कुल कमाई 86.06 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं शाहरुख खान की ‘जवान’ मुसीबतों में फंसती नजर आ रही है। फिल्म के एक डायलॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिसके चलते करणी सेना ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज करवाई है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
19:16 (IST) 4 Sep 2023
‘भूत पुलिस’ का बनेगा सीक्वल!

खबर आ रही है कि सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीस की जोड़ी वाली 'भूत पुलिस' का सीक्वल रिलीज किया जाएगा। इसे पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित किया जाएगा। इसके सीक्वल का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

17:47 (IST) 4 Sep 2023
मनीषा रानी के म्यूजिक वीडियो की टीजर 5 सितंबर को होगा रिलीज

मनीषा रानी अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वो अपना पहला म्यूजिक वीडियो बिग बॉस ओटीटी से आने के बाद टोनी कक्कड़ के साथ कर रही हैं। उनके इस गाने के बोल 'जमना पार' है। इसका टीजर कल यानी कि 5 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

16:41 (IST) 4 Sep 2023
प्रेग्नेंट हैं टीवी की ‘छोटी बहू’

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की प्रेग्नेसी की खबरें और हवा मिल गई है। लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस के बेबी बंप दिखने का दावा किया जा रहा है। वो वायरल हो रहा है। आपने देखा? पढ़िए पूरी खबर…

15:47 (IST) 4 Sep 2023
राखी सावंत पर फूटा गौहर खान का गुस्सा

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) ने राखी सावंत पर कटाक्ष किया है। एक्ट्रेस उन पर धर्म का मजाक उड़ाने को लेकर गुस्सा निकाला है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बात कही। पढ़िए पूरी खबर…

15:16 (IST) 4 Sep 2023
सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के लिए लिखा लव लैटर

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीस के लिए लव लैटर लिखा है। महाठग सुकेश ने इस लव लैटर में शाहरुख खान की 'जवान' का रोमांटिक गाना 'चलेया' को एक्ट्रेस को डेडिकेट किया है।

14:07 (IST) 4 Sep 2023
राजवीर देओल और पालोमा की ‘दोनों’ का ट्रेलर रिलीज

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा की फिल्म 'दोनों' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।

13:20 (IST) 4 Sep 2023
‘जाने जान’ से विजय वर्मा का पहला लुक आया सामने

करीना कपूर खान सुजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर जाने जान में अपने सह-कलाकार विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ अपना ओटीटी डेब्यू रही हैं। अब इस फिल्म से विजय वर्मा का पहला लुक सामने आ गया है।

12:18 (IST) 4 Sep 2023
MC Stan को देख भीड़ हुई बेकाबू

बिग बॉस विनर एमसी स्टैन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपना प्रोग्राम खत्म करने के बाद अपनी कार की तरफ बढ़ते हैं तभी भीड़ उन्हें देखकर बेकाबू हो जाती है।

12:16 (IST) 4 Sep 2023
सोनाक्षी और जहीर पहुंचे डिनर डेट पर

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को हाल ही में डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे थे। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर के वीडियोज और फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।

11:38 (IST) 4 Sep 2023
मुनमुन दत्ता ने दिखाया ‘तारक मेहता’ के सेट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रे्स मुनमुन दत्ता ने हाल ही में तारक मेहता के सेट से एक वीडियो शेयर किया है।

10:12 (IST) 4 Sep 2023
डेजी शाह का दूसरी बार हुआ ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से एलिमिनेशन

रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' से एक बार फिर डेजी शाह एलिमिनेट हो गई हैं। डेजी शाह को शो में वाइल्डकार्ड के रूप में लाया गया था लेकिन वह इस शो से फिर बाहर हो गईं।

10:10 (IST) 4 Sep 2023
पंखुड़ी अवस्थी के बच्चों का हुआ नामकरण संस्कार

टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्था ने 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इसके एक महीने कुछ दिन बाद उन्होंने बच्चों का नामकरण संस्कार किया।

09:23 (IST) 4 Sep 2023
आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 ने रविवार को किया कितना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘गदर-2’ को आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ बराबर की टक्कर दे रही है। फिल्म ने दूसरे रविवार को ‘गदर 2’ के बराबर कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 8 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद अब फिल्म की कुल कमाई 86.06 करोड़ रुपये हो गई है।

09:08 (IST) 4 Sep 2023
शाहरुख खान की ‘जवान’ के डायलॉग पर छिड़ा विवाद, करणी सेना ने दर्ज करवाई FIR

शाहरुख खान की ‘जवान’ मुसीबतों में फंसती नजर आ रही है। फिल्म के एक डायलॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिसके चलते करणी सेना ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज करवाई है।

09:07 (IST) 4 Sep 2023
500 करोड़ क्लब में शामिल हुई सनी देओल की ‘गदर 2’

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर-2’ ने इतिहास रच दिया है। फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने ‘पठान’ और ‘बाहुबली 2’ का एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ‘गदर-2’ सबसे कम समय में 500 करोड़ के आंकड़े पार करने वाली फिल्म बन गई है। रिलीज होने के 24वें दिन यानी चौथे रविवार को फिल्म ने लगभग 8.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 501.87 करोड़ हो गया है।