Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता. कॉम पढ़ रहे हैं। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में से एक है। मुंबई में मंगलवार को अवॉर्ड की अनाउंसमेंट हुई, जिसमें शाहरुख खान को ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में बाजी मारी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने भाषण में फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का जिक्र किया, जिसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम का आभार व्यक्त किया है। ‘आर्टिकल 370’ मूवी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें ‘आर्टिकल 370’ हटाने के दौरान के हालात को दिखाया गया है। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर की हैं, जो फैंस के बीच वायरल हो रही हैं। वहीं विद्या बालन के नाम पर फर्जी ईमेल, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का मामला सामना आया है। अभिनेत्री ने मामले में खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
19:22 (IST) 21 Feb 2024
संभावना सेठ की मां का निधन

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ की मां का निधन हो गया है। उनके पति अविनाश ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी फैंस को दी है।

19:05 (IST) 21 Feb 2024
विद्या बालन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज कराया मामला

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने उनके फर्जी इंस्टाग्राम खाते और ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करके फिल्म जगत की हस्तियों के साथ धोखाधड़ी किये जाने की शिकायत मुंबई पुलिस से की है। इसके बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

18:58 (IST) 21 Feb 2024
नाती के जन्मदिन पर पहुंचे नाना रणधीर

रणधीर कपूर भी बेटी करीना के बेटे जेह के जन्मदिन पर पहुंचे।

17:55 (IST) 21 Feb 2024
रणबीर कपूर भी बेटी राहा को लेकर पहुंचे

करीना के बेटे जेह के बर्थडे में रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ पहुंचे।

17:53 (IST) 21 Feb 2024
करीना-सैफ के बेटे जेह की बर्थडे पार्टी

करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह का आज बर्थडे है। बेटे के लिए कपल ने शानदार बर्थडे पार्टी रखी है, जिसमें जेह अपनी नैनी के साथ पहुंचे।

15:08 (IST) 21 Feb 2024
‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

कार्तिक आर्यन इन दिनों ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में फीमेल लीड किरदार के लिए कई एक्ट्रेस के नाम चर्चा में है। लेकिन, अब अभिनेत्री का चयन हो गया है। आज कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर शेयर की है।

13:24 (IST) 21 Feb 2024
सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस डॉली सोही अस्पताल में भर्ती

टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही की हाल ही तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हैं​। डॉली सोही इस वक्त सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही हैं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी​।

12:13 (IST) 21 Feb 2024
रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन

जाने-माने रेडियो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है। दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली।

10:37 (IST) 21 Feb 2024
श्री राम-सीता पर किए ट्वीट को लेकर विक्रांत मैसी ने मांगा माफी

एक्टर ने श्री राम-सीता पर विवादित टिप्पणी की थी। हालांकि इस पर एक्टर ने माफी भी मांगी थी, लेकिन बाद में अभिनेता की वकील के साथ चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वहीं अब एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

09:36 (IST) 21 Feb 2024
विद्या बालन के नाम पर बने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट

विद्या बालन के नाम पर फर्जी ईमेल, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का मामला सामना आया है। अभिनेत्री ने मामले में खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

09:14 (IST) 21 Feb 2024
दिव्या अग्रवाल-अपूर्व पडगांवकर की शादी की पहली फोटो आई सामने

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर की हैं, जो फैंस के बीच वायरल हो रही हैं।

09:13 (IST) 21 Feb 2024
मृणाल ठाकुर ने कंगना रनौत के भाई और पापा से मुंबई में खरीदा 2 अपार्टमेंट

मृणाल ठाकुर ने अपने पिता के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में कंगना रनौत के परिवार से 10 करोड़ रुपये के दो अपार्टमेंट खरीदे हैं।

09:11 (IST) 21 Feb 2024
पीएम मोदी ने की ‘आर्टिकल 370’ फिल्म की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने भाषण में फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का जिक्र किया, जिसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम का आभार व्यक्त किया है। ‘आर्टिकल 370’ मूवी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें ‘आर्टिकल 370’ हटाने के दौरान के हालात को दिखाया गया है।

09:10 (IST) 21 Feb 2024
शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में से एक है। मुंबई में मंगलवार को अवॉर्ड की अनाउंसमेंट हुई, जिसमें शाहरुख खान को ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में बाजी मारी।