Trending Bollywood News 2nd June Updates: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। वो अपने हॉलीवुड के नए प्रोजेक्ट में बिजी हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल काफी दिनों से फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके दी है। एक्ट्रेस ने स्क्रीनप्ले की एक फोटो शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘शुरुआत हो गई है।’ वहीं, एक्ट्रेस शरवरी इन दिनों फिल्म ‘मुंजेया’ को लेकर चर्चा में हैं। अब इसका रोमांटिक गाना ‘तैनु खबर नहीं’ रिलीज किया गया है। इसमें उनके और अभय वर्मा के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। फिल्म को 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Live Updates
19:41 (IST) 2 Jun 2024
'इंडियन 2' में जोखिम भरा एक्शन करते दिखेंगे कमल हासन

कमल हासन 'इंडियन 2' के साथ एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हाल में ही फिल्म का एल्बम लॉन्च किया गया।

19:41 (IST) 2 Jun 2024
वाराणसी में शुरू होगी 'भूल चूक माफ' की शूटिंग

'भुल चूक माफ' नाम की इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी में शुरू होगी और राजकुमार राव पहले ही शूटिंग के लिए लोकेशन पर पहुंच चुके हैं।

19:40 (IST) 2 Jun 2024
रूपर्ट मर्डोक ने पांचवी बार की शादी

रूपर्ट मर्डोक ने 93 साल की उम्र में शादी कर ली है। यह उनकी पांचवी शादी है। उन्होंने 63 साल की एलेना झुकोवा को अपना हमसफर चुना है। 

19:39 (IST) 2 Jun 2024
सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में शिफ्ट हुईं अदा शर्मा

अदा को लेकर कुछ समय पहले यह खबर भी सामने आई थी कि वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित फ्लैट को किराए पर लेने की सोच रही हैं। अभिनेत्री ने अब खुद इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। 

19:38 (IST) 2 Jun 2024
अभिनेता करुणास के बैग से मिलीं 40 गोलियां

कई तमिल फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता करुणास, हैंडबैग से 40 गोलियां बरामद होने के बाद सुर्खियों में आ गए। हवाई अड्डे पर तलाशी के दौरान सुरक्षा अधिकारियों को यह गोलियां मिलीं। 

15:49 (IST) 2 Jun 2024
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में सिद्धार्थ और कियारा

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शाहरुख खान और रणबीर कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे हैं। इसी बीच अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को स्पॉट किया गया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

15:35 (IST) 2 Jun 2024
दिशा पाटनी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से कहर ही ढा दिया है। उन्होंने बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

15:17 (IST) 2 Jun 2024
सोनाक्षी सिन्हा को रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने विश किया बर्थडे

सोनाक्षी सिन्हा आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके 37वें बर्थडे के मौके पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल ने पोस्ट शेयर की है। इसे शेयर कर उन्होंने एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है।

15:13 (IST) 2 Jun 2024
37 साल की हुईं सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 37 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 2 जून, 1987 को पटना में हुआ था। इस खास मौके पर उनके बारे में बता रहे हैं कि अगर उन्होंने सलमान खान की बात नहीं मानी होती तो आज अभिनेत्री नहीं होतीं। पढ़िए पूरी खबर...

14:30 (IST) 2 Jun 2024
अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंचे रणबीर कपूर और शहरुख खान

रणबीर कपूर और शहरुख खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों स्टार्स एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंचे हैं।

13:34 (IST) 2 Jun 2024
एक फ्रेम में दिखीं बेस्टी सुहाना, अनन्या और शनाया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी में एक फ्रेम में बेस्टी तीन बेस्टी नजर आई हैं। इसमें सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर नजर आई हैं। इस दौरान तीनों ही ग्लैमरस दिखी हैं।

12:49 (IST) 2 Jun 2024
'सावी' ने दो दिन में कमाए 4.80 करोड़

दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'सावी' धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर रही है। ऐसे में फिल्म ने दो दिन में 4.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसे 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

12:46 (IST) 2 Jun 2024
रणवीर सिंह इटली में कर रहे मजे, दीपिका पादुकोण की देखभाल के लिए मुंबई आईं मां

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी टाइम को इन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में जहां रणवीर सिंह इटली में अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन को इन्जॉय कर रहे हैं वहीं, प्रेग्नेंटी बेटी की देखभाल के लिए मां उजाला बेंगलुरू से मुंबई आई हैं। पढ़िए पूरी खबर...

12:12 (IST) 2 Jun 2024
शेखर पहाड़िया के साथ दिखीं जान्हवी कपूर, वीडियो वायरल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन से जान्हवी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें शेखर पहाड़िया के साथ चिल करते और इन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।

12:04 (IST) 2 Jun 2024
रवीना टंडन के ड्राइवर पर लगा महिलाओं को पीटने का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के ड्राइवर पर तीन महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित ने दावा किया है कि एक्ट्रेस नशे में चूर थीं। उनके ड्राइवर ने उन तीनों पर गाड़ी चढ़ा दी और उनके साथ मारपीट की।

09:35 (IST) 2 Jun 2024
रोमांटिक वेकेशन पर निकले सिद्धार्थ और आदिति राव हैदरी

साउथ एक्टर सिद्धार्थ और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब ये कपल रोमांटिक वेकेशन पर निकला है। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

09:29 (IST) 2 Jun 2024
नीति टेलर ने क्यों हटाया पति का सरनेम?

टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान चल रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम से पति का सरनेम भी हटा दिया है। ऐसे में अब पति के साथ रिश्ते की सच्चाई का पता चला है। पढ़िए पूरी खबर...

08:57 (IST) 2 Jun 2024
दूसरे दिन धीमी हुई ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की रफ्तार

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार देखने के लिए मिल रही है। दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन से काफी कम बिजनेस किया है। पढ़िए पूरी खबर...

07:49 (IST) 2 Jun 2024
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सारा ने भाई इ्ब्राहिम के साथ दिया पोज

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के लिए सारा अली खान इन दिनों इटली में हैं। इस दौरान उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो भाई इ्ब्राहिम के साथ पोज देते हुए नजर आई हैं।

07:46 (IST) 2 Jun 2024
रिलीज हुआ Munjya का गाना ‘तैनू खबर नहीं’

एक्ट्रेस शरवरी इन दिनों फिल्म ‘मुंजेया’ को लेकर चर्चा में हैं। अब इसका रोमांटिक गाना ‘तैनु खबर नहीं’ रिलीज किया गया है। इसमें उनके और अभय वर्मा के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। फिल्म को 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

07:43 (IST) 2 Jun 2024
प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की हॉलीवुड फिल्म ‘The Bluff’ की शूटिंग

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। वो अपने हॉलीवुड के नए प्रोजेक्ट में बिजी हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल काफी दिनों से फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके दी है। एक्ट्रेस ने स्क्रीनप्ले की एक फोटो शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘शुरुआत हो गई है।’