Today’s Trending Bollywood News Updates: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में अब उनके खिलाफ असम, मुंबई से लेकर कई राज्यों के बाद इंदौर में शिकायत दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं, ई-टाइम्स की पोस्ट की मानें तो रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आई है कि इस विवाद के बाद यूट्यूबर के फॉलोवर्स में गिरावट आई है। उनके 8 हजार फॉलोअर्स कम हो गए हैं। वहीं, अब एक और खबर सामने आ रही है कि समय रैना के शो के विवादों के बीच सिद्धार्थ तेवतिया को भी समन जारी किया गया है और पुलिस की ओर से कहा गया कि वो आज ही अपना बयान दर्ज कराएं। इसके साथ ही अपूर्वा मखीजा ने खार पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवा दिया है। बॉलीवुड.मोबी की इंस्टाग्राम पोस्ट की मानें तो रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा SSMB 29 में नेगेटिव रोल प्ले कर सकती हैं। इसके लिए उनको अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी इस पर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।

साउथ और बॉलीवुड में काम कर चुकीं एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विदामुयार्ची’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि उनका एक्स यानी कि ट्विटर अकाउंट हो गया। साथ ही उन्होंने इस समस्या के समाधान होने तक किसी भी पोस्ट पर यकीन न करने का आग्रह किया है। तृषा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है दोस्तों। जब तक इसे ठीक नहीं किया जाता, तब तक जो भी पोस्ट किया गया है वो मेरी ओर से नहीं है।’ हालांकि, उनका ये स्टेटमेंट अब इंस्टाग्राम से डिलीट हो चुका है। वहीं, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट के बाद से समय रैना भी विवादों में हैं। लोग उनके शो को बंद करने और सख्त एक्शन करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने दोस्त के सपोर्ट में उतरी हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा कि समय रैना के शो में जो कुछ हुआ वो सही नहीं था लेकिन इसके लिए उनको जेल भेजना भी सही नहीं है। उर्फी ने अंत में कहा कि समय उनके दोस्त हैं और वो उनका साथ देंगी। साथ ही पैनल में बैठे बाकी लोगों का भी साथ देंगी।

Live Updates
22:27 (IST) 12 Feb 2025
समय रैना को पुलिस ने दिया 14 दिन का समय

पुलिस ने समय रैना को 14 दिनों के अंदर बयान देने को कहा है। समय रैना की मुश्किलें इस मामले में बढ़ती जा रही हैं।

20:23 (IST) 12 Feb 2025
समय रैना ने अपने चैनल से डिलीट किए सारे वीडियो

इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर चल रहे विवाद के बीच समय रैना ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि जो भी चल रहा है वो उसे संभाल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने अपने चैनल से शो के सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

19:59 (IST) 12 Feb 2025
एकता कपूर ने भी लगाई संगम में डुबकी

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो महाकुंभ में संगम में स्नान कर रही हैं।

18:52 (IST) 12 Feb 2025
इरफान खान से हुई तुलना तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया जवाब

नवाजुद्दीन से इरफान खान से उनकी तुलना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं अपने जैसा काम करने को आया हूं, मैं किसी के जैसा काम करने को नहीं आया हूं। ऑफकोर्स, वो एक महान अभिनेता थे, लेकिन मुझे अपनी पहचान बनानी है।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

18:21 (IST) 12 Feb 2025
बॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रहीं हिना खान?

हिना खान पिछले कुछ महीनों से अपने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस इस बीमारी के इलाज से जुड़ा हर अपडेट फैंस को देती हैं, मगर अब जो उनका नया वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देख फैंस काफी खुश हो गए हैं। हिना खान का बैंड, बाजे और बारातियों के साथ वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

17:15 (IST) 12 Feb 2025
‘किंगडम’ टीज़र में विजय देवरकोंडा की गजब की एनर्जी

विजय देवरकोंडा फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं! उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'किंगडम' (साम्राज्य) का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और ये बस एक झलक नहीं, बल्कि सिनेमा का असली जादू है। ये टीज़र हर उम्मीद से बढ़कर है—विजय का नया अवतार दमदार है, और फिल्म की भव्यता एक नई सिनेमाई क्रांति की आहट जैसी लग रही है।

17:14 (IST) 12 Feb 2025
अमेजन MX प्लेयर ने जारी किया 'एक बदनाम आश्रम' सीजन 3 – पार्ट 2 का धमाकेदार टीज़र

भारत की सबसे चर्चित ओटीटी सीरीज़ 'एक बदनाम आश्रम' एक बार फिर स्क्रीन पर कब्ज़ा जमाने के लिए तैयार है। फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि सीजन 3 का दूसरा भाग जल्द ही अमेज़न MX प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाला है। इस फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने आज शो का धमाकेदार टीज़र जारी कर दिया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। नेशनल अवॉर्ड विनर प्रकाश झा द्वारा निर्देशित और निर्मित इस रोमांचक क्राइम ड्रामा में दमदार स्टार कास्ट देखने को मिलेगी। बॉबी देओल के अलावा, शो में आदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, दर्शन कुमार, विक्रम कोचर, अनुप्रिया गोयनका, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता अहम किरदारों में नज़र आएंगे।

16:09 (IST) 12 Feb 2025
रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी पर अशोक पंडित को आया गुस्सा

समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया इस वक्त विवादों में हैं। रणवीर इलाहाबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की, जिसके कारण वो मुसीबत में फंस चुके हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है साथ ही हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। अब फिल्म निर्माता और सोशल एक्टिविस्ट अशोक पंडित का रिएक्शन इस मामले में सामने आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

15:16 (IST) 12 Feb 2025
विक्की कौशल के आगे 'छावा' के लिए डायरेक्टर ने रखी थी 3 शर्तें

फिल्म 'छावा' को लेकर विक्की कौशल ने बताया कि इस मूवी की शूटिंग शुरू करने से पहले डायरेक्टर ने उनके आगे तीन शर्तें रखी थी, जिसे पूरा करने के बाद वो इस पर काम करना शुरू कर पाए थे। पढ़िए पूरी खबर।

14:37 (IST) 12 Feb 2025
विवादों के बाद कम हुए रणवीर इलाहाबादिया के 8 हजार फॉलोअर्स

रणवीर इलाहाबादिया 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में दिए विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सोशल मीडिया पर राजनेता से कलाकार तक उनकी आलोचना कर रहे हैं। मामला संसद तक में उठाया गया। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि इस विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया के फॉलोअर्स कम हुए हैं। ई-टाइम्स की पोस्ट की मानें रिपोर्ट्स की ओर से जानकारी सामने आ रही है कि विवादों के बाद यूट्यूबर के 8 हजार फॉलोअर्स कम हो गए हैं।

14:25 (IST) 12 Feb 2025
'छावा' में विक्की कौशल ट्रांसफॉर्मेशन देख कैसा था कटरीना कैफ का रिएक्शन

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' इस वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज हो रही है। ऐसे में एक्टर ने इसकी रिलीज से पहले बताया कि जब वो इस रोल को करने के बाद घर जाते थे तो पर्सनल लाइफ को कैसे बैलेंस करते थे और कटरीना कैफ का क्या रिएक्शन था। पढ़िए पूरी खबर।

13:20 (IST) 12 Feb 2025
इस दिन शुरू होगी मोहनलाल की Hridaya Poorvam की शूटिंग

साउथ एक्टर मोहनलाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'ह्रदय पूर्वम' को लेकर चर्चा में हैं। इसका निर्देशन Sathyan Anthikkad ने किया है। फिल्म का शुभ मुहूर्त हो गया है। अब जानकार सामने आ रही है कि मोहनलाल इस फिल्म की शूटिंग 14 फरवरी से शुरू करेंगे। आशीर्वाद सिनेमा द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है।

11:54 (IST) 12 Feb 2025
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर अपूर्वा मखीजा ने भी दर्ज कराया बयान

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर अपूर्वा मखीजा ने पुलिस को अपना बयान दर्ज करवा दिया है। उन्होंने खार पुलिस स्टेशन में जाकर मामले पर सफाई दी है। वहीं, कहा जा रहा है कि जल्द ही रणवीर इलाहाबादिया का भी इस मामले पर बयान दर्ज होगा।

11:53 (IST) 12 Feb 2025
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर सिद्धार्थ तेवतिया को समन

समय रैना के शो के विवादों के बीच सिद्धार्थ तेवतिया को भी समन जारी किया गया है। मुंबई साइबर सेल की ओर से उन्हें समन जारी किया गया है और आज ही अपना बयान दर्ज करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

11:26 (IST) 12 Feb 2025
रणवीर इलाहाबादिया के भद्दे कमेंट पर रजा मुराद ने लगाई फटकार

बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने यूट्यूबर और समय रैना को फटकार लगाते हुए उनके कमेंट को अश्लील बताया है। पढ़िए पूरी खबर।

10:28 (IST) 12 Feb 2025
रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ इंदौर में दर्ज हुई शिकायत

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने कमेंट की वजह से विवादों में हैं। उनके खिलाफ असम, मुंबई से लेकर कई राज्यों में शिकायत दर्ज की गई है। ऐसे में अब ई-टाइम्स की पोस्ट की मानें तो यूट्यूबर के खिलाफ इंदौर में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

10:20 (IST) 12 Feb 2025
जया बच्चन ने सरकार से की बॉलीवुड पर दया दिखाने की अपील

जया बच्चन ने संसद में फिल्म इंडस्ट्री की मौजूदा हालत पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इंडस्ट्री की मदद करने की अपील की है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है। पढ़िए पूरी खबर।

09:44 (IST) 12 Feb 2025
प्रियंका चोपड़ा की भाभी को हुई एलर्जी

प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय ने जानकारी शेयर की है कि हल्दी के बाद उन्हें एलर्जी हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके जानकारी दी। उनकी बॉडी पर लाल निशान देखने के लिए मिले हैं।

09:35 (IST) 12 Feb 2025
रिलीज से पहले लाखों में बिके 'छावा' के टिकट

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसके रिलीज से पहले ही दो लाख के करीब टिकट्स बिक चुके हैं। एडवांस बुकिंग में मूवी ने पहले ही करोड़ों कमा लिए हैं। इसने दो दिन में 5.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।

09:17 (IST) 12 Feb 2025
विवादों के बीच कहां हैं समय रैना?

समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट के बाद विवादों में घिर गया है। उनके द्वारा पूछा गया अश्लील सवाल वायरल हो रहा है और अब मामला संसद में पहुंच गया है। ऐसे में समय रैना की कोई सुध नहीं है। पढ़िए पूरी खबर...

07:15 (IST) 12 Feb 2025
प्रयागराज में सोनल चौहान ने लिया श्रीदिगंबर कुशाल भारती जी महाराज का आशीर्वाद

'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों प्रयागराज में हैं। उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसी बीच एक्ट्रेस ने श्रीदिगंबर कुशाल भारती जी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

07:12 (IST) 12 Feb 2025
रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर मीका सिंह का रिएक्शन

'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट ने बवाल खड़ा कर दिया है। ऐसे में अब मीका सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि उनको इस पर गुस्सा नहीं है बल्कि वो चाहते हैं कि इस पर रोक लगाई जाए। सिंगर ने उनको समझाने की बातें भी कही है। मीका ने विवादित कमेंट की आलोचना भी की है।

07:07 (IST) 12 Feb 2025
गंगुबाई बनीं भारती सिंह

कॉमेडियन भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'गंगुबाई' के लुक में नजर आ रही हैं। इसमें उन्हें सफेद साड़ी में कमाल के लुक में देखा जा सकता है।

07:03 (IST) 12 Feb 2025
समय रैना के सपोर्ट में उतरीं उर्फी जावेद

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट के बाद से समय रैना भी विवादों में हैं। लोग उनके शो को बंद करने और सख्त एक्शन करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने दोस्त के सपोर्ट में उतरी हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा कि समय रैना के शो में जो कुछ हुआ वो सही नहीं था लेकिन इसके लिए उनको जेल भेजना भी सही नहीं है। उर्फी ने अंत में कहा कि समय उनके दोस्त हैं और वो उनका साथ देंगी। साथ ही पैनल में बैठे बाकी लोगों का भी साथ देंगी।

07:02 (IST) 12 Feb 2025
तृषा कृष्णन का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

साउथ और बॉलीवुड में काम कर चुकीं एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विदामुयार्ची’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि उनका एक्स यानी कि ट्विटर अकाउंट हो गया। साथ ही उन्होंने इस समस्या के समाधान होने तक किसी भी पोस्ट पर यकीन न करने का आग्रह किया है। तृषा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है दोस्तों। जब तक इसे ठीक नहीं किया जाता, तब तक जो भी पोस्ट किया गया है वो मेरी ओर से नहीं है।’ हालांकि, उनका ये स्टेटमेंट अब इंस्टाग्राम से डिलीट हो चुका है।