Trending Bollywood Celebrity News updates: पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) का कथित पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि वो अपने नौकर को बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो में उनका दावा है कि वो व्यक्ति उनका शागिर्द है। वो नौकर से ‘बोतल’ के बारे में बार-बार पूछकर उसे थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, शख्स गायक से विनती करते हुए दिखाई दे रहा है कि उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। दूसरे वीडियो में कुछ लोग शख्स को बचाते भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद राहत फतेह अली खान विवादों के घेरे में आ गए हैं। इसके लिए उनकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की जा रही है। इसके साथ ही ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम कंटेस्टेंट मनीषा रानी को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं। पिछले दिनों वो रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में नजर आ रही थीं। वहीं, सनी देओल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि वो रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

Live Updates
16:48 (IST) 28 Jan 2024
मृणाल ठाकुर का एयरपोर्ट लुक वायरल

बॉलीवुड और साउथ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो एयरपोर्ट लुक में कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं। इसमें उन्हें ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में देखा जा सकता है।

16:46 (IST) 28 Jan 2024
‘डांस प्लस प्रो’ के सेट पर नोरा फतेही ने लगाएंगी आग

नोरा फतेही का टीवी रियलिटी शो ‘डांस प्लस प्रो’ से एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस शो के फ्लोर पर आग लगाते हुए नजर आ रही हैं। वो अपने ठुमको से कहर ही बरपा रही हैं। उन्होंने सिजलिंग अदाओं से पारा बढ़ा दिया है।

16:34 (IST) 28 Jan 2024
तेजस्वी प्रकाश का सिजलिंग अवतार वायरल

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी खूबसूरती और करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया। वो ब्राउन कलर की मिनी ड्रेस में सिजलिंग लगीं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

16:32 (IST) 28 Jan 2024
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 के लिए रवाना हुई ‘एनिमल’ की टीम

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 का आयोजन आज रात अहमदाबाद में किया जाएगा। ऐसे में ‘एनिमल’ की टीम अवॉर्ड शो को अटेंड करने के लिए मुंबई से रवाना हो गई है। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

16:30 (IST) 28 Jan 2024
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 के लिए अहमदाबाद पहुंचीं ’12वीं फेल’ एक्ट्रेस मेधा शंकर

’12वीं फेल’ एक्ट्रेस मेधा शंकर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 के लिए अहमदाबाद पहुंच गई हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

16:27 (IST) 28 Jan 2024
अमाला पॉल की बेबी डॉल के साथ फोटो वायरल

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। वो इस फेज को काफी इन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने बेबी डॉल की तस्वीरों को शेयर किया है।

12:41 (IST) 28 Jan 2024
बी प्राक के इवेंट में गिरा स्टेज, हुई महिला की मौत

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर बी प्राक (B Praak) को लेकर खबर आई कि दिल्ली के कालकाजी में उनका स्टेज गिर जाने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। इस पर बी प्राक का भी रिएक्शन सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर…

11:42 (IST) 28 Jan 2024
सुहाना खान की पैरिस ट्रिप फोटोज वायरल

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की बेटी इन दिनों पैरिस में छुट्टियां इन्जॉय कर रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी इस ट्रिप की खूब चर्चा हो रही है।

10:05 (IST) 28 Jan 2024
सुरभि चंदना की वेडिंग डेट आई सामने

‘इश्कबाज’ फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादी की डेट को लेकर खबर सामने आई है कि 1-2 मार्च को सुरभि चंदना शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वो बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ फेरे लेने वाली हैं।

09:46 (IST) 28 Jan 2024
‘हनुमान’ बनेंगे सनी देओल

सनी देओल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि वो रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

09:46 (IST) 28 Jan 2024
‘बिग बॉस’ फेम मनीषा रानी अस्पताल में भर्ती

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम कंटेस्टेंट मनीषा रानी को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं। पिछले दिनों वो रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में नजर आ रही थीं।

09:46 (IST) 28 Jan 2024
राहत फतेह अली खान ने की नौकर की पिटाई

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) का कथित पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि वो अपने नौकर को बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो में उनका दावा है कि वो व्यक्ति उनका शागिर्द है। वो नौकर से ‘बोतल’ के बारे में बार-बार पूछकर उसे थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, शख्स गायक से विनती करते हुए दिखाई दे रहा है कि उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। दूसरे वीडियो में कुछ लोग शख्स को बचाते भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद राहत फतेह अली खान विवादों के घेरे में आ गए हैं।