Today’s Trending Bollywood News Updates: हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन स्टारर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को सिनेमाघरों में रि-रिलीज किया गया है, जिसके बाद मूवी ने फर्स्ट डे कलेक्शन में अच्छा खासा बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन 5. 14 करोड़ की कमाई की है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर भाई सिद्धार्थ की शादी की फोटोज और वीडियोज शेयर की है। सिद्धार्थ अपनी नई-नवेली दुल्हनिया नीलम उपाध्याय के साथ नजर आ रहे हैं और इसमें दोनों का लुक देखते ही बन रहा है।

विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसकी रिलीज में महज 6 दिन का वक्त बचा है। इसे 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और इस मूवी के जरिए वो पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसी बीच फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें एक्टर को छावा के लुक में देखा जा सकता है। इसके साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने पोस्ट शेयर की है। उन्होंने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है।

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अब जाने का वक्त आ गया है’। उनकी इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखने के बाद फैंस चिंता में आ गए हैं कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों लिखा है। हालांकि, कुछ फैंस उनकी इस पोस्ट को उनके काम से जोड़ रहे हैं। वहीं, कुछ ने उनसे ऐसी बातें ना कहने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार गौरव भाटिया और वासपी महमूद खान को जमानत दी है। कोर्ट दोनों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, जिसकी वजह से जमानत दे दी गई है।

वहीं, सोनू सूद ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट की खबरों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें तीसरे पक्ष के मामले में गवाह के रूप में बुलाया गया था, जिससे उनका कोई संबंध नहीं है। उनके वकीलों ने जवाब दिया है और 10 फरवरी 2025 को बयान देंगे।

Live Updates
18:12 (IST) 8 Feb 2025
'सनम तेरी कसम' ने री-रिलीज के पहले दिन कमाए इतने करोड़

हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन स्टारर फिल्म 'सनम तेरी कसम' को सिनेमाघरों में रि-रिलीज किया गया है, जिसके बाद मूवी ने फर्स्ट डे कलेक्शन में अच्छा खासा बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन 5. 14 करोड़ की कमाई की है।

18:11 (IST) 8 Feb 2025
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की भाई शादी की अनसीन फोटोज और वीडियोज

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर भाई सिद्धार्थ की शादी की फोटोज और वीडियोज शेयर की है। सिद्धार्थ अपनी नई-नवेली दुल्हनिया नीलम उपाध्याय के साथ नजर आ रहे हैं और इसमें दोनों का लुक देखते ही बन रहा है।

18:09 (IST) 8 Feb 2025
70 करोड़ की जूलरी पहन भाई शादी में छाईं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ ने बीते दिन नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधे। इस खास मौके पर एक्ट्रेस सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रहीं। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक में सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। वो 70 करोड़ की जूलरी पहन भाई की शादी के लिए तैयार हुई थीं। पढ़िए पूरी खबर।

15:10 (IST) 8 Feb 2025
शोहम शाह की 'क्रेजी' का टीजर रिलीज, 50 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज

वेब सीरीज 'महारानी' फेम शोहम शाह की अपकमिंग फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। इसका टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिसमें एक्टर की पहली झलक देखने के लिए मिल रही है। उनका टीजर 50 मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुका है। फिल्म को 28 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

14:16 (IST) 8 Feb 2025
भतीजे अरहान खान के चैट शो 'दम बिरयानी' में आएंगे सलमान खान

सलमान खान भतीजे अरहान खान को सपोर्ट करने के लिए उनके शो 'दम बिरयानी' में शिरकत करने वाले हैं। अरहान, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं। वो 'दम बिरयानी' चैट शो से करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस शो में पहले अरबाज खान और सोहेल खान नजर आ चुके हैं।

13:31 (IST) 8 Feb 2025
वाइफ पत्रलेखा संग महाकुंभ पहुंचे राजकुमार राव

राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा के साथ कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो उनके साथ महाकुंभ की यात्रा पर निकले हैं। फोटोज में दोनों को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

13:29 (IST) 8 Feb 2025
नागार्जुन ने वाइफ, बेटा और बहू के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात

साउथ एक्टर नागार्जुन ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ बेटे नागा चैतन्य, बहू शोभिता धूलिपाला और वाइफ अमला अक्किनेनी भी मौजूद थीं। एक्टर ने संसद की यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। परिवार ने दिवंगत ए नागेश्वर राव पर एक किताब पीएम मोदी को उपहार में दी।

13:27 (IST) 8 Feb 2025
'छावा' का नया ट्रेलर रिलीज

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का नया ट्रेलर जारी किया गया है। इसमें विक्की का दमदार छावा वाला लुक और अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। उनका एक्शन अवतार देखने के बाद फैंस एक बार फिर से फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं। मूवी 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

13:24 (IST) 8 Feb 2025
जान्हवी कपूर का परम सुंदरी लुक वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने इसे परम सुंदरी बताया है।

13:22 (IST) 8 Feb 2025
आम्रपाली दुबे ने महाकुंभ में लगाई डुबकी

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने पोस्ट शेयर की है। उन्होंने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के हाथों में दादा और दादी की फोटो भी नजर आ रही है।

13:21 (IST) 8 Feb 2025
विक्की कौशल की ‘छावा’ का नया पोस्टर जारी

विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसकी रिलीज में महज 6 दिन का वक्त बचा है। इसे 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और इस मूवी के जरिए वो पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसी बीच फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें एक्टर को छावा के लुक में देखा जा सकता है।

12:31 (IST) 8 Feb 2025
66 की उम्र में चौथी शादी करेंगे सिंगर लकी अली?

सिंगर लकी अली (Lucky Ali) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक फिल्म फेस्टिवल में चौथी बार शादी की इच्छा जाहिर की है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां पढ़िए पूरी खबर।

11:24 (IST) 8 Feb 2025
‘बैडएस रविकुमार’ और ‘लवयापा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म 'बैडएस रविकुमार' और जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' के बीच क्लैश देखने के लिए मिला। ऐसे में इन फिल्मों की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर।

10:45 (IST) 8 Feb 2025
कबीर बहिया के साथ दिखीं कृति सेनन

कृति सेनन पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस धोनी की करीबी कबीर बहिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियो में रहती हैं। ऐसे में रिलेशनशिप की चर्चा के बीच एक्ट्रेस को कबीर के साथ स्पॉट किया गया। दोनों मुंह चुपाते नजर आए। उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

09:22 (IST) 8 Feb 2025
Bollywood News LIVE: प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी में रेखा ने लूटी लाइमलाइट

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा जिस भी इवेंट या पार्टी में जाती हैं तो लाइमलाइट ही चुरा लेती हैं। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी में एक्ट्रेस ने एक बार फिर से सारी लाइमलाइट चुरा ली है। रेखा का साड़ी वाला अवतार कमाल का लगा।

09:21 (IST) 8 Feb 2025
Bollywood News LIVE: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे प्रियंका चोपड़ा के भाई-भाभी

प्रियंका चोपड़ा के भाई-भाई सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय बीते दिन ही शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में शादी के कुछ देर बाद ही दोनों को साथ में पहली बार देखा गया। कपल साथ में बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। उनका वीडियो भी सामने आया है। देसी गर्ल की भाभी के लुक से नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल हो रहा था।

09:18 (IST) 8 Feb 2025
धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट पर सोनू सूद का रिएक्शन

सोनू सूद ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट की खबरों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें तीसरे पक्ष के मामले में गवाह के रूप में बुलाया गया था, जिससे उनका कोई संबंध नहीं है। उनके वकीलों ने जवाब दिया है और 10 फरवरी 2025 को बयान देंगे।

09:17 (IST) 8 Feb 2025
सलमान खान की हत्या की साजिश के आरोप में दो लोगों को मिली जमानत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार गौरव भाटिया और वासपी महमूद खान को जमानत दी है। कोर्ट दोनों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, जिसकी वजह से जमानत दे दी गई है।

09:17 (IST) 8 Feb 2025
अमिताभ बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अब जाने का वक्त आ गया है’। उनकी इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखने के बाद फैंस चिंता में आ गए हैं कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों लिखा है। हालांकि, कुछ फैंस उनकी इस पोस्ट को उनके काम से जोड़ रहे हैं। वहीं, कुछ ने उनसे ऐसी बातें ना कहने का अनुरोध किया है।