Today’s Trending Bollywood News Updates: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हाल ही में पुणे में कजिन की शादी में शामिल हुए थे। ऐश्वर्या और आराध्या भी उनके साथ नजर आईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों “कजरा रे” गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

‘बिग बॉस ओटीटी 2′ फेम मनीषा रानी ने नवरात्रि के मौके पर अपने सपनों का आशियाना खरीदा है। एक्ट्रेस ने मुंबई में नया घर लिया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है। वहीं, टेलीचक्कर की मानें तो इसकी कीमत 4.98 करोड़ बताई जा रही है। यूट्यूबर रणवीर इलाबादिया को लेकर कुछ दिनों पहले बड़ा विवाज हुआ था। उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एपिसोड में पेरेंट्स को लेकर भद्दा कमेंट कर दिया था, जिसके बाद लोगों ने उनका विरोध किया था। ऐसे में अब वो अपने पॉडकास्ट के साथ लौट चुके हैं और उनके इस पॉडकास्ट का पहला एपिसोड जारी कर दिया गया है। उन्होंने अपना पहला पॉडकास्ट बुद्धिस्ट Monk Palga Rinpoche के साथ किया है।

सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना हैं। इसी बीच भाईजान ने धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है और कहा कि वो उनकी ‘शोले’ समेत 3 फिल्मों का रीमेक बनाने की इच्छा जताई है। हाल ही में उन्होंने हमद अल रेयामी को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके करियर में पिता के बाद उन्होंने केवल धर्मेंद्र को ही फॉलो किया है और उन्होंने दावा किया वो उन्हें उनके बेटों से ज्यादा फॉलो करते हैं। इस दौरान सलमान से पूछा गया कि वो उनकी किस फिल्म का रीमेक करना चाहते हैं? तो इस पर एक्टर ने कहा कि वो ‘चाचा भतीजा’, ‘सीता और गीता’ और ‘शोले’ का रीमेक करना चाहेंगे। वहीं, अल्लू अर्जुन को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो ‘पुष्पा 2’ की हिट के बाद अपना नाम बदलना चाहते हैं। कोईमोई और सिने जोश के मुताबिक, कहा जा रहा है कि एक्टर नूमेरोलोजी के आधार पर अपने वाम ‘अल्लू अर्जुन’ में एक शब्द और जोड़ना चाहते हैं। हालांकि, इसे लेकर एक्टर की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

Live Updates
20:45 (IST) 1 Apr 2025
Entertainment LIVE News: TMKOC में लौटेंगी दयाबेन

हाल ही में, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी के दयाबेन के रूप में लौटने की खबर सामने आई। इसके बाद अब शो के निर्माता असित कुमार मोदी से बात की, जिन्होंने खुलासा किया कि वह जल्द ही दया भाभी को शो में वापस लाएंगे। दिशा वकानी को लेकर उन्होंने कहा, "लोग दया भाभी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मैं जल्द ही उन्हें फाइनल कर दूंगा। लोग कहते हैं कि दयाबेन के बिना, वे शो का उतना आनंद नहीं लेते हैं और मैं भी इससे सहमत हूं। हम एक टीम के रूप में दया भाभी की कमी को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह जल्द ही वापस आ जाएंगी।"

18:44 (IST) 1 Apr 2025
Entertainment LIVE News: प्रेग्नेंसी की खबर पर आरती सिंह का बयान

कुछ दिन पहले ही कृष्णा ने पैपराजी के आरती सिंह के बच्चे को लेकर सवाल पर कहा था जल्दी सुनाओ कब आ रहा है। जिसके बाद से खबर आ रही है कि आरती प्रेग्नेंट हैं। लेकिन अब आरती ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि जब भगवान चाहेगा तब होगा।

17:38 (IST) 1 Apr 2025
Entertainment LIVE News: 'द सीक्रेट ऑफ देवकाली' का ट्रेलर रिलीज

महेश मांजरेकर, संजय मिश्रा, ज़रीना वहाब, प्रशांत नारायणन, नीरज चौहान और भूमिका गुरुंग मल्होत्रा जैसे अदाकार से सजी फिल्म "द सीक्रेट ऑफ देवकाली” का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया हैं रहस्यमयी विजुअल्, रोंगटे खड़े करनेवाले संवादों से भय यह ट्रेलर काफी रहस्यमयी लग रहा है। फ़िल्म सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को प्रदर्शन के लिए तैयार है, ऐसे मे इसके दिलचस्प ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

16:20 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: ‘एम्पुरान’ को लेकर मोहनलाल ने क्यों मांगी माफी? पढ़ें पूरा विवाद

मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। फिल्म पर सीबीएफसी ने 17 कट्स लगाए, जिसके बाद अब इसे फ्रैश रिलीज किया जाएगा। चलिए बताते हैं पूरे विवाद के बारे में।

13:05 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: विवादों के बाद आया रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट का पहला एपिसोड

यूट्यूबर रणवीर इलाबादिया को लेकर कुछ दिनों पहले बड़ा विवाज हुआ था। उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एपिसोड में पेरेंट्स को लेकर भद्दा कमेंट कर दिया था, जिसके बाद लोगों ने उनका विरोध किया था। ऐसे में अब वो अपने पॉडकास्ट के साथ लौट चुके हैं और उनके इस पॉडकास्ट का पहला एपिसोड जारी कर दिया गया है। उन्होंने अपना पहला पॉडकास्ट बुद्धिस्ट Monk Palga Rinpoche के साथ किया है।

12:50 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: अक्षरा सिंह ने सरेआम दर्शकों को दी गाली

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऑडियंस को गाली देते हुए नजर आ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने स्टेज से ही हेटर्स को ललकार दिया। चलिए बताते हैं पूरा मामला।

12:07 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: मनीषा रानी ने नवरात्रि के पहले दिन खरीदा सपनों का घर

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी ने नवरात्रि के मौके पर अपने सपनों का आशियाना खरीदा है। एक्ट्रेस ने मुंबई में नया घर लिया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है। वहीं, टेलीचक्कर की मानें तो इसकी कीमत 4.98 करोड़ बताई जा रही है।

12:05 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: फवाद खान और वाणी कपूर की 'अबीर गुलाल' का टीजर रिलीज

फवाद खान और वाणी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका टाइटल 'अबीर गुलाल' है। ऐसे में अब इसका टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। फिल्म 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

12:00 (IST) 1 Apr 2025
LIVE:रजा मुराद ने लड़की के साथ की थी ऐसी हरकत

70-80 के दशक के बेहतरीन एक्टर रजा मुराद एक्टिंग के साथ-साथ बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपने विचार रखते हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने बचपन का किस्सा सुनाया है, जब उन्हें पहली बार 5 साल की उम्र में प्यार हुआ था। पढ़िए पूरी खबर।

11:05 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: नवरात्रि के मौके पर तमन्ना भाटिया के घर लगी माता की चौकी

नवरात्रि के मौके पर तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उन्होंने अपने घर पर माता की चौकी लगाई है। उनका ये वीडियो नवरात्रि के पहले दिन का है, जिसमें उन्हें माता की चौकी में झूम कर नाचते हुए देखा जा सकता है।

10:38 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी ‘एम्पुरान’

'एल 2 एम्पुरान' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। साउथ की इस फिल्म ने गर्दा ही उड़ा दिया है। इसने 'सिकंदर' को कड़ी टक्कर दी है और सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई है। पढ़िए पूरी खबर।

09:33 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: वानखेड़े स्टेडियम में मीरा राजपूत के साथ IPL देखने पहुंचे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि कपल वानखेड़े स्टेडियम के बाहर नजर आ रहे है। दोनों IPL 2025 का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे थे।

09:30 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: IPL में सारा अली खान ने दिखाए सिजलिंग मूव्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की सोशल मीडिया पर IPL 2025 से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उन्हें अपने सिजलिंग डांस मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। इसमें अभिनेत्री का लुक और स्टाइल कमाल का लग रहा है।

09:28 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में हाथ में बैंडेज बांधे दिखे सोहेल खान

ईद 2025 के मौके पर अर्पिता खान के घर पर ईद पार्टी रखी गई थी। इस खास मौके पर बी-टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे थे। ऐसे में सोहेल खान भी बेटे के साथ दिखे और उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें हाथ में बैंडेज बांधे देखा जा सकता है।

09:21 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के बदले सुर

'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उन पर जबरन अबॉर्शन कराने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें अरेस्ट भी कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर।

08:11 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: सलमान खान ने सिक्योरिटी के बीच फैंस को विश किया ईद

सलमान खान ने सिक्योरिटी के बीच फैंस को ईद विश किया। उन्होंने गैलेक्सी अपार्टमेंट से बुलेट प्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस को हाय कहकर ईद विश की है। उनके साथ उनकी भांजी भी नजर आईं। इस दौरान एक्टर को कुर्ता पायजामा में देखा गया।

07:17 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: सैफ-करीना ने फैमिली के साथ मनाई ईद

सैफ अली खान और करीना कपूर खान की ईद के मौके पर कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उनके साथ सोहा अली खान और कुणाल खेमू के साथ बहन सबा आजाद को देखा जा सकता है। सैफीना ने फैमिली के साथ ईद सेलिब्रेट की है।

07:13 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: जन्नत जुबैर ने मदीना में फैमिली के साथ मनाई ईद

ईद 2025 के मौके पर टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने फैमिली के साथ फोटोज शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने फैमिली के साथ मदीना में ईद मनाई।

07:09 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: कैसे ‘रमेश गोपी’ से बन गए मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा?

बॉलीवुड के बेहतरीन कोरियोग्राफर का जिक्र हो, तो उसमें रेमो डिसूजा का नाम जरूर शामिल होगा। उन्होंने अपने डांस के जरिए लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देश में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी एक पहचान बनाई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वो आज इंडस्ट्री के सबसे सफल कोरियोग्राफर में से एक हैं। बहुत से लोग उन्हें अपना गुरु मानते हैं और उनका सम्मान करते हैं। आज यानी 2 अप्रैल को रेमो अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में। पढ़िए पूरी खबर।

07:06 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: ‘पुष्पा 2’ की सक्सेस के बाद नाम बदलना चाहते हैं अल्लू अर्जुन?

अल्लू अर्जुन को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो ‘पुष्पा 2’ की हिट के बाद अपना नाम बदलना चाहते हैं। कोईमोई और सिने जोश के मुताबिक, कहा जा रहा है कि एक्टर नूमेरोलोजी के आधार पर अपने वाम ‘अल्लू अर्जुन’ में एक शब्द और जोड़ना चाहते हैं। हालांकि, इसे लेकर एक्टर की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

07:06 (IST) 1 Apr 2025
LIVE: धर्मेंद्र की ‘शोले’ समेत इन 3 फिल्मों का रीमेक बनाना चाहते हैं सलमान खान

सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना हैं। इसी बीच भाईजान ने धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है और कहा कि वो उनकी ‘शोले’ समेत 3 फिल्मों का रीमेक बनाने की इच्छा जताई है। हाल ही में उन्होंने हमद अल रेयामी को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके करियर में पिता के बाद उन्होंने केवल धर्मेंद्र को ही फॉलो किया है और उन्होंने दावा किया वो उन्हें उनके बेटों से ज्यादा फॉलो करते हैं। इस दौरान सलमान से पूछा गया कि वो उनकी किस फिल्म का रीमेक करना चाहते हैं? तो इस पर एक्टर ने कहा कि वो ‘चाचा भतीजा’, ‘सीता और गीता’ और ‘शोले’ का रीमेक करना चाहेंगे।