Trending Bollywood Celebrity News Updates: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस के मौके पर पहली बार अपनी बेटी राहा का चेहरा रिवील किया है। कोई बेटी को मां की कॉपी बता रहा है और कोई रणबीर कपूर की तरह बता रहा है। लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है कि राहा अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर की तरह दिखती है। अरबाज खान ने हाल ही में शौरा खान से शादी की है। शादी के बाद एक्टर पत्नी के साथ गाड़ी से जाते हुए स्पॉट हुए। शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने पांच दिनों में 120 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। वहीं प्रभास स्टारर ‘सालार’ चार दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए।
मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट
वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस वीडियो में अभिनेता के पैर में पट्टी बंधी नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर वीडी 18 की शूटिंग में वह घायल हो गए हैं।
सोनी लिव की बहुचर्चित सीरीज ‘क्यूबिकल्स सीजन 3’के रिलीज की तारीख सामने आ गई है और आज सीरीज का ट्रेलर भी जारी किया गया है।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की एक्शन पैक्ड थ्रिलर सीरीज ‘द फ्रीलांसर’ का बीटीएस वीडियो सामने आया है।
ओरी ने जान्हवी कपूर को अपना क्लोज फ्रेंड बताया है। ओरी का कहना है कि जान्हवी उनके लिए थेरेपिस्ट हैं। उनका कहना है कि न्यासा देवगन को ज्यादातर लोग गलत समझते हैं। न्यासा प्राइवेट पर्सन हैं, इसलिए लोग उनके बारे में गलत धारणा बना लेते हैं। जो गलत है।
बॉबी देओल स्टारर Animal का ‘जमाल कुडू’ गाना काफी सुर्खियों में है। सनी देओल ने क्रिसमस पर ‘जमाल कुडू’ गाने पर थिरकते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अरबाज खान ने हाल ही में शौरा खान के साथ निकाह किया है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अरबाज ने शादी की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है।
मुनव्वर फारूकी इन दिनों शो में काफी खफा नजर आ रहे हैं। अब उनकी विक्की जैन के साथ बहस दिखाई गई है। मुनव्वर का कहना है कि विक्की ने अभिषेक को उनके खिलाफ भड़काने की कोशिश की, इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई।
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को हाल ही में एयरपोर्ट पर एक लड़की के साथ स्पॉट किया गया। माना जा रहा है कि वह उनकी गर्लफ्रेंड है।
बिग बॉस 17 में कोरियन स्टार औरा भी वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए हैं। वहीं हाल ही में शो में पहुंचीं मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा उनके साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। वह बार बार उन्हें किस कर देती हैं, जिससे औरा थोड़ा अजीब महसूस कर रहे हैं।
Bigg Boss 17: ईशा इस वक्त घर की कैप्टन हैं और उनसे बिग बॉस ने सवाल किया था कि उनके हिसाब से शो में आगे जाने के लिए कौन दावेदार हैं। इस पर ईशा ने मनारा को अंकिता से आगे चुना, जिससे अंकिता नाराज हो गईं।
पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी भट्ट सिस्टर्स के साथ नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। हाल ही में वह लंदन में छुट्टियां मना रही हैं और इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिनमें वह अपनी मां अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। सारा ने ये भी कहा है कि वह अपने छोटे भाई इब्राहिम को मिस कर रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्म ‘एनिमल’ के म्यूजिक पर हूडी पहने हुए वीडियो बनवा रहे हैं। ये वीडियो अभिषेक बच्चन ने बनाया है। देखें…
बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय के एक्स और प्रेजेंट बॉयफ्रेंड दोनों हैं। अभिषेक कुमार ईशा के पूर्व प्रेमी हैं और समर्थ जुरेल इस वक्त उन्हें डेट कर रहे हैं। समर्थ को ईशा का अभिषेक से बात करना पसंद नहीं आ रहा है और उन्होंने हाल ही में ईशा से कहा है कि वह उनके साथ ऱिश्ता नहीं रखना चाहते।
अभिनेता रोनित रॉय इस वक्त तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रोनित रॉय ने गोवा में शादी की है और ये शादी उन्होंने किसी और से नहीं बल्कि अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय से ही की है। कपल ने शादी के 20 साल पूरे होने पर एक दूसरे के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। रोनित और नीलम साल 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब वह एक बार फिर उस पल को जी रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
रणबीर कपूर और आलिया ने क्रिसमस के मौके पर पहली बार बेटी राहा का चेहरा रिवील किया है। फैंस राहा को देखकर काफी खुश हैं। कोई उसे रणबीर की तरह बता रहा है तो कोई आलिया की तरह। लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है कि राहा अपने दादा यानी ऋषि कपूर की तरह दिखती है।
अरबाज खान ने हाल ही में दूसरी बार शादी की है। उनकी पत्नी का नाम शौरा खान है। एक्टर ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके परिवार के लोग भी नजर आ रहे हैं।
सुनील ग्रोवर के भाई अनिल ग्रोवर ने ‘डंकी’ में शाहरुख खान के साथ काम किया है। सुनील ग्रोवर ने अपने भाई की परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
प्रभास स्टारर ‘सालार’ (Salaar: Part 1- Ceasefire) बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज की गई थी। पहले ही दिन फिल्म ने लगभग 100 करोड़ की कमाई की थी। अब चार दिन बीत जाने के बाद फिल्म ने कुल 255.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं बात इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो फिल्म ने 402 करोड़ कमा लिए हैं। जल्द ही ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर
शाहरुख खान फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन करीब 30 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की रिलीज को पांच दिन पूरे हो चुके हैं और पांचवें दिन इसने कुल 22.50 करोड़ का बिजनेस किया। जिसके बाद ‘डंकी’ का कुल कलेक्शन 128.13 करोड़ हो गया है। दुनियाभर में भी शाहरुख खान की फिल्म का डंका बज रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट
