Trending Bollywood Celebrity News Updates: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस के मौके पर पहली बार अपनी बेटी राहा का चेहरा रिवील किया है। कोई बेटी को मां की कॉपी बता रहा है और कोई रणबीर कपूर की तरह बता रहा है। लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है कि राहा अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर की तरह दिखती है। अरबाज खान ने हाल ही में शौरा खान से शादी की है। शादी के बाद एक्टर पत्नी के साथ गाड़ी से जाते हुए स्पॉट हुए। शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने पांच दिनों में 120 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। वहीं प्रभास स्टारर ‘सालार’ चार दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट

20:37 (IST) 26 Dec 2023
'वीडी 18' की शूटिंग में घायल हुए वरुण धवन

वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस वीडियो में अभिनेता के पैर में पट्टी बंधी नजर आ रही है।  उन्होंने बताया कि एक बार फिर वीडी 18 की शूटिंग में वह घायल हो गए हैं।

18:20 (IST) 26 Dec 2023
क्यूबिकल्स 3 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

सोनी लिव की बहुचर्चित सीरीज 'क्यूबिकल्स सीजन 3'के रिलीज की तारीख सामने आ गई है और आज सीरीज का ट्रेलर भी जारी किया गया है।

https://youtu.be/OqO95QtagXY

18:14 (IST) 26 Dec 2023
'द फ्रीलांसर' का बीटीएस वीडियो आया सामने

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की एक्शन पैक्ड थ्रिलर सीरीज 'द फ्रीलांसर' का बीटीएस वीडियो सामने आया है।

15:31 (IST) 26 Dec 2023
ओरी ने बताया बॉलीवुड डीवास का सच

ओरी ने जान्हवी कपूर को अपना क्लोज फ्रेंड बताया है। ओरी का कहना है कि जान्हवी उनके लिए थेरेपिस्ट हैं। उनका कहना है कि न्यासा देवगन को ज्यादातर लोग गलत समझते हैं। न्यासा प्राइवेट पर्सन हैं, इसलिए लोग उनके बारे में गलत धारणा बना लेते हैं। जो गलत है।

15:27 (IST) 26 Dec 2023
Animal के 'जमाल कुडू' गाने पर नांचते हुए सनी देओल ने मनाया क्रिसमस

बॉबी देओल स्टारर Animal का 'जमाल कुडू' गाना काफी सुर्खियों में है। सनी देओल ने क्रिसमस पर 'जमाल कुडू' गाने पर थिरकते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

14:31 (IST) 26 Dec 2023
अरबाज खान ने फैमिली संग शेयर की शादी की तस्वीरें

अरबाज खान ने हाल ही में शौरा खान के साथ निकाह किया है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अरबाज ने शादी की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है।

14:30 (IST) 26 Dec 2023
Bigg Boss 17: आपस में भिड़े विक्की और मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी इन दिनों शो में काफी खफा नजर आ रहे हैं। अब उनकी विक्की जैन के साथ बहस दिखाई गई है। मुनव्वर का कहना है कि विक्की ने अभिषेक को उनके खिलाफ भड़काने की कोशिश की, इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई।

14:29 (IST) 26 Dec 2023
मिस्ट्री गर्ल के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को हाल ही में एयरपोर्ट पर एक लड़की के साथ स्पॉट किया गया। माना जा रहा है कि वह उनकी गर्लफ्रेंड है।

14:28 (IST) 26 Dec 2023
आयशा की किसेस से अंकफर्टेबल हुए औरा

बिग बॉस 17 में कोरियन स्टार औरा भी वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए हैं। वहीं हाल ही में शो में पहुंचीं मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा उनके साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। वह बार बार उन्हें किस कर देती हैं, जिससे औरा थोड़ा अजीब महसूस कर रहे हैं।

12:42 (IST) 26 Dec 2023
मनारा के कारण ईशा से नाराज हुईं अंकिता लोखंडे

Bigg Boss 17: ईशा इस वक्त घर की कैप्टन हैं और उनसे बिग बॉस ने सवाल किया था कि उनके हिसाब से शो में आगे जाने के लिए कौन दावेदार हैं। इस पर ईशा ने मनारा को अंकिता से आगे चुना, जिससे अंकिता नाराज हो गईं।

12:05 (IST) 26 Dec 2023
पूजा भट्ट ने बहनों के साथ मनाा क्रिसमस

पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी भट्ट सिस्टर्स के साथ नजर आ रही हैं।

11:16 (IST) 26 Dec 2023
करीना कपूर नहीं एक्स वाइफ अमृता सिंह के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे सैफ अली खान?

एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। हाल ही में वह लंदन में छुट्टियां मना रही हैं और इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिनमें वह अपनी मां अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। सारा ने ये भी कहा है कि वह अपने छोटे भाई इब्राहिम को मिस कर रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:28 (IST) 26 Dec 2023
रणबीर कपूर की 'एनिमल' के म्यूजिक पर थिरके अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्म 'एनिमल' के म्यूजिक पर हूडी पहने हुए वीडियो बनवा रहे हैं। ये वीडियो अभिषेक बच्चन ने बनाया है। देखें...

10:26 (IST) 26 Dec 2023
ईशा को समर्थ ने दी रिश्ता खत्म करने की धमकी

बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय के एक्स और प्रेजेंट बॉयफ्रेंड दोनों हैं। अभिषेक कुमार ईशा के पूर्व प्रेमी हैं और समर्थ जुरेल इस वक्त उन्हें डेट कर रहे हैं। समर्थ को ईशा का अभिषेक से बात करना पसंद नहीं आ रहा है और उन्होंने हाल ही में ईशा से कहा है कि वह उनके साथ ऱिश्ता नहीं रखना चाहते।

10:22 (IST) 26 Dec 2023
रोनित रॉय ने पत्नी संग किया लिपलॉक, वायरल हो रही तस्वीर पर फैंस ने यूं किया रिएक्ट

अभिनेता रोनित रॉय इस वक्त तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रोनित रॉय ने गोवा में शादी की है और ये शादी उन्होंने किसी और से नहीं बल्कि अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय से ही की है। कपल ने शादी के 20 साल पूरे होने पर एक दूसरे के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। रोनित और नीलम साल 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब वह एक बार फिर उस पल को जी रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:34 (IST) 26 Dec 2023
राहा को फैंस ने बताया ऋषि कपूर की कॉपी

रणबीर कपूर और आलिया ने क्रिसमस के मौके पर पहली बार बेटी राहा का चेहरा रिवील किया है। फैंस राहा को देखकर काफी खुश हैं। कोई उसे रणबीर की तरह बता रहा है तो कोई आलिया की तरह। लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है कि राहा अपने दादा यानी ऋषि कपूर की तरह दिखती है।

09:31 (IST) 26 Dec 2023
शादी की तस्वीरें शेयर कर अरबाज खान ने शौरा पर लुटाया प्यार

अरबाज खान ने हाल ही में दूसरी बार शादी की है। उनकी पत्नी का नाम शौरा खान है। एक्टर ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके परिवार के लोग भी नजर आ रहे हैं।

09:26 (IST) 26 Dec 2023
डंकी' में भाई अनिल की परफॉर्मेंस देख खुश हुए सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर के भाई अनिल ग्रोवर ने 'डंकी' में शाहरुख खान के साथ काम किया है। सुनील ग्रोवर ने अपने भाई की परफॉर्मेंस की तारीफ की है।

09:24 (IST) 26 Dec 2023
जल्द 500 करोड़ के क्लब में शामिल होगी प्रभास की ‘सालार’

प्रभास स्टारर ‘सालार’ (Salaar: Part 1- Ceasefire) बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज की गई थी। पहले ही दिन फिल्म ने लगभग 100 करोड़ की कमाई की थी। अब चार दिन बीत जाने के बाद फिल्म ने कुल 255.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं बात इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो फिल्म ने 402 करोड़ कमा लिए हैं। जल्द ही ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:23 (IST) 26 Dec 2023
‘डंकी’ ने पांचवें दिन पार किया 128 करोड़ का आंकड़ा,

शाहरुख खान फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन करीब 30 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की रिलीज को पांच दिन पूरे हो चुके हैं और पांचवें दिन इसने कुल 22.50 करोड़ का बिजनेस किया। जिसके बाद ‘डंकी’ का कुल कलेक्शन 128.13 करोड़ हो गया है। दुनियाभर में भी शाहरुख खान की फिल्म का डंका बज रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट