Trending Bollywood Celebrity News Updates: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबर आ रही है कि वो अपने 166 करोड़ वाले LA मेंशन में दोबारा शिफ्ट होने जा रही हैं। इस बंगले की नई एरियल तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं सलमान खान इन दिनों लगातार लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर फायरिंग हुई थी। अब उन्हें हाल ही में दुबई में देखा गया, जहां उनके साथ संजय दत्त के बेटे शहरान भी थे। बता दें कि शहरान की मां मान्यता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि शहरान अल नासर की अंडर-14 टीम के लिए फुटबॉल खेल रहे हैं। इसके अलावा संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल’ फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि ‘एनिमल 2’ की शूटिंग साल 2026 में शुरू होगी। वहीं हेमा मालिनी की दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में सपोर्ट करने के लिए मथुरा पहुंचीं। इसी दौरान लोगों की नजर ईशा के होठों पर पड़ी। उन्होंने इसे देखकर कहा कि उन्होंने लिप सर्जरी करवाई है। रवीना टंडन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पटना शुक्ला खूब पसंद की गई थी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच हाल ही में पटना शुक्ला की पूरी टीम फिल्म की सफलता का जश्न मनाती दिखी।मनोरंजन की खबर के लिए बने रहिए।
सलमान खान एक लॉन्च इवेंट में शिरकत करने के लिए दुबई गए थे। उनके घर पर फायरिंग होने के बाद ये उनकी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट थी। अब वो मुंबई वापस लौट आए हैं।
रितेश देशमुख हाल ही परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए थे।
थलाइवर 171' की टीम इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए नागार्जुन के साथ बातचीत कर रही है। चर्चा में यह भी कहा गया है कि लोकेश कनगराज पहले ही परियोजना के संबंध में नागार्जुन के साथ चर्चा कर चुके हैं। हालांकि, अब इस पर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा की इंतजार है।
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़ा बड़ा अपडेट यह कि आज शाम इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया जाएगा।
राधिका आप्टे की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘द वेडिंग गेस्ट’ नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
विवेक दहिया ने हाल ही में फैंस को अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट की जानकारी दी थी और अब उन्होंने अपने हेल्थ पर एक अपडेट शेयर किया है।
यूट्यूब पर रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के हिंदी संस्करण को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बीती रात मुंबई की सड़कों पर कार में घूमते हुए देखा गया। दोनों कार में बैठे बातचीत कर रहे थे।
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह गोपालगंज से कोलकाता जा रहे थे।
संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल’ फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि ‘एनिमल 2’ की शूटिंग साल 2026 में शुरू होगी।
हेमा मालिनी की दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में सपोर्ट करने के लिए मथुरा पहुंचीं। इसी दौरान लोगों की नजर ईशा के होठों पर पड़ी। उन्होंने इसे देखकर कहा कि उन्होंने लिप सर्जरी करवाई है।
सलमान खान इन दिनों लगातार लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर फायरिंग हुई थी। अब उन्हें हाल ही में दुबई में देखा गया, जहां उनके साथ संजय दत्त के बेटे शहरान भी थे। बता दें कि शहरान की मां मान्यता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि शहरान अल नासर की अंडर-14 टीम के लिए फुटबॉल खेल रहे हैं।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबर आ रही है कि वो अपने 166 करोड़ वाले LA मेंशन में दोबारा शिफ्ट होने जा रही हैं। इस बंगले की नई एरियल तस्वीरें भी सामने आई हैं।