Trending Bollywood Celebrity News updates: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उन्होंने कबीर खान की इस फिल्म की शूटिंग को पूरी कर ली है। एक्टर ने इसका जश्न रसमलाई के साथ मनाया। ये एक बायोपिक मूवी है। इसमें कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट मुर्लीकांत पेटकर की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है। वहीं, ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ की रिलीज को 7 दिन हो गए हैं। मूवी ‘वॉर’ से कम कलेक्शन कर पाई है। इसने 7वें दिन 5.9 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 139.9 करोड़ हो गया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 235 करोड़ पहुंच गया है। जबकि माना जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘वॉर’ ने ‘फाइटर’ से ज्यादा कलेक्शन किया था। इसके साथ ही रश्मिका मंदाना ने अपने और विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर बात की है। उन्होंने कहा कि वो दोनों साथ में बड़े हुए हैं और एक्ट्रेस अकसर विजय से एडवाइस लेती रहती हैं।

Live Updates
17:04 (IST) 1 Feb 2024
अरबाज खान की शादी के बाद पहली बार बोलीं एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी

जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज खान की शादी के बाद पहली  बार चुप्पी तोड़ी है। अरबाज और जॉर्जिया लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ महीनों पहले ही खत्म हुआ था और अब अरबाज ने अचानक शूरा खान से शादी कर सबको सरप्राइज दे दिया। इसपर जॉर्जिया अपना दर्द बयां किया है। उनका कहना है कि ये सब उनके लिए आसान नहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर

16:24 (IST) 1 Feb 2024
Netflix पर तीन दिनों में 2 करोड़ 80 लाख घंटे देखी गई Animal

बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करने के बाद रणबीर कपूर स्टारर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई। फिल्म को 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और महज तीन दिन में इसने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां! Animal ओटीटी पर तीन दिनों में सबसे अधिक घंटे तक देखे जाने वाली फिल्म बन गई है।

14:48 (IST) 1 Feb 2024
कृति सेनन की इस अदा के कायल हुए लोग

कृति सेनन का एक वीडिया सामने आया है, जिसमें एक फैन उनके साथ सेल्फी खिंचवाना चाह रहा है, लेकिन बॉडीगार्ड उसे हटाने लगते हैं। तभी कृति कहती हैं रुको और खुद फैन के फोन से सेल्फी लेती हैं।

12:37 (IST) 1 Feb 2024
67 साल के हुए जैकी श्रॉफ

80-90 के दशक के एक्टर जैकी श्रॉफ आज 67 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1 फरवरी, 1957 को मुंबई में हुआ था। आज वो भले ही एक सफल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं मगर एक समय ऐसा रहा है जब वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। पत्नी आयशा श्रॉफ से पहले उनकी जिंदगी में एक लड़की थी, जिससे वो शादी करना चाहते थे और आयशा एक्टर के प्यार में पाग थीं। वो जैकी की एक्स के साथ रहने के लिए तैयार थीं। पढ़िए पूरी खबर...

11:10 (IST) 1 Feb 2024
'कॉकटेल 2' में दिखेंगी सारा अली खान और अनन्या पांडे

सारा अली खान और अनन्या पांडे को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों एक्ट्रेस एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ सकती हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो दोनों को 'कॉकटेल 2' में टीम अप किया जा रहा है। खैर, अभी इसे लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

10:30 (IST) 1 Feb 2024
'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट ने लगाया दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप

'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट ने दोस्त पर आरोप लगाया है कि उनके साथ उनके दोस्त ने दुष्कर्म किया है। एक्ट्रेस की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है और कहा गया कि साउथ दिल्ली में स्थित उनके फ्लैट पर दोस्त ने नशे में उनके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर...

10:22 (IST) 1 Feb 2024
16 सालों में इतने बदल गए 'भूतनाथ' के 'बंकू भैया'

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और जूही चावला स्टारर फिल्म 'भूतनाथ' तो आपको याद होगी। इसमें एक किरदार बंकू भैया का काफी पॉपुलर रहा था। इसे अमन सिद्दीकी ने प्ले किया था, जो कि 16 सालों में काफी बदल गए हैं। अब वो बड़े हो गए हैं और पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

09:09 (IST) 1 Feb 2024
7 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहे पाकिस्तानी सिंगर!

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो 7 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक के लिए तैयार हैं। उरी अटैक के बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट का इंडिया में काम पर बैन लगा दिया गया था। लेकिन, अब खबर है कि आतिफ असलम अगले प्रोजेक्ट में काम करते हुए दिखाई देने वाले हैं। 'लव स्टोरी ऑफ 90s' में उनके गाने सुनने के लिए मिल सकते हैं।

07:49 (IST) 1 Feb 2024
‘वॉर’ से पीछे रह गई ‘फाइटर’!

ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ की रिलीज को 7 दिन हो गए हैं। मूवी ‘वॉर’ से कम कलेक्शन कर पाई है। इसने 7वें दिन 5.9 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 139.9 करोड़ हो गया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 235 करोड़ पहुंच गया है। जबकि माना जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘वॉर’ ने ‘फाइटर’ से ज्यादा कलेक्शन किया था।

07:48 (IST) 1 Feb 2024
विजय देवरकोंडा संग रिश्ते पर बोलीं रश्मिका

रश्मिका मंदाना ने अपने और विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर बात की है। उन्होंने कहा कि वो दोनों साथ में बड़े हुए हैं और एक्ट्रेस अकसर विजय से एडवाइस लेती रहती हैं।

07:48 (IST) 1 Feb 2024
कार्तिक आर्यन ने पूरी की ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उन्होंने कबीर खान की इस फिल्म की शूटिंग को पूरी कर ली है। एक्टर ने इसका जश्न रसमलाई के साथ मनाया। ये एक बायोपिक मूवी है। इसमें कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट मुर्लीकांत पेटकर की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है।