Trending Bollywood News Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर शनिवार को राजधानी दिल्ली में मौजूद रहीं। यहां उन्होंने यूनिसेफ के इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन की तरफ से एक्ट्रेस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बात की आधिकारिक घोषणा की गई कि भारत में करीना को यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनाया जाता है। वहीं, ‘बिग बॉस’ फेम आसिम रियाज की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें वो मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को उन्होंने खुद शेयर किया है। इसके सामने आने के बाद उनके रिलेशनशिप के चर्चे होने लगे हैं। मिस्ट्री गर्ल से पहले एक्टर हिमांशी खुराना के साथ रिलेशनशिप में थे और कुछ समय बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके साथ ही देश में चल रहे चुनावी माहौल के बीच जावेद अख्तर की एक पोस्ट चर्चा में आ गई है। उन्होंने एक शायरी लिखी, ‘बड़ी रौनक थी इस घर में, ये घर ऐसा नहीं था, गिले-शिकवे भी रहते थे, मगर ऐसा नहीं था।’
मराठी सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता क्षितिज झारापकर का निधन हो गया है। क्षितिज ने महज 54 साल की उम्र में आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
साउथ सुपरस्टार विजय के करियर की आखिरी फिल्म माने जाने के कारण 'दलपति 69' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है । रिपोर्ट्स के अनुसार, दलपति 69 के निर्माताओं ने आगामी फिल्म में सहायक अभिनेताओं की कास्टिंग के साथ-साथ स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है।
आज साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की 13वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। 5 मई 2011 को एक्टर ने शादी की थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर अपने लुक्स और फिटनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस का एक वीडियो बॉम्बे फैशन वीक से सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस का अलग ही अंदाज और लुक देखने के लिए मिल रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
मन्नारा चोपड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस बॉम्बे फैशन वीक में रैंप वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इस इवेंट में लाइमलाइट ही चुरा ली।
शाहिद कपूर ने नेहा धूपिया के शो में खुलासा किया है कि वो दो एक्स गर्लफ्रेंड से प्यार में धोखा खा चुके हैं हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। मगर एक्ट्रेस ने करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का नाम गेस किया तो इस पर वो चुप ही रहे। पढ़िए पूरी खबर...
मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म 'भइया जी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें वो खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके पहले फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था। पढ़िए पूरी खबर...
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को लेकर खबर सामने आ रही है कि रूमर्ड कपल ने ब्रेकअप कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि दोनों ने पिछले महीने यानी की मार्च में ब्रेकअप किया है। सोशल मीडिया पर अनन्या की एक पोस्ट भी वायरल हो रही है।
फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल का 'जमाल कुडू' काफी चर्चा में रहा था। इस पर उनका डांस स्टेप काफी वायरल हुआ लेकिन, क्या आपको पता है कि इस स्टेप को इंडस्ट्री में सबसे पहले रेखा ने किया था? पढ़िए पूरी खबर...
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की आज शादी की सालगिरह है। उनकी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर फैंस उनकी शादी की तस्वीरें शेयर कर बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि एक्टर की शादी इंडस्ट्री की महंगी शादियों में से एक रही थी।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Landy Parraga Goyburo को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इक्वाडोर की ब्यूटी लैंडी पर्रागा गोयबुरो का संबंध एक कुख्यात गिरोह के सरगना के साथ था।
श्रेयस तलपड़े को पिछले साल हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें एंजियोप्लास्टि करवानी पड़ी थी। ऐसे में अब एक्टर ने दावा किया है कि इसके पीछे कहीं ना कहीं वजह कोविशील्ड भी रही है। वैक्सीन लेने के बाद वो भी थकावट महसूस करने लगे थे।
कपिल शर्मा के शो के लेटेस्ट एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल ने शिरकत की। इस दौरान दोनों स्टार्स ने मजेदार किस्से सुनाए। साथ ही बॉबी ने बताया कि वो बड़े भाई की आंखों से ही डर जाते थे। पढ़िए पूरी खबर...
'बिग बॉस ओटीटी' फेम और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी अक्सर अपने लुक्स से चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उनका लेटेस्ट वीडियो चर्चा में आ गया है, जिसमें वो डीपनेक में अपनी सिजलिंग अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं। नेटिजन्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं साथ ही फैंस उनके लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
देश में चल रहे चुनावी माहौल के बीच जावेद अख्तर की एक पोस्ट चर्चा में आ गई है। उन्होंने एक शायरी लिखी, ‘बड़ी रौनक थी इस घर में, ये घर ऐसा नहीं था, गिले-शिकवे भी रहते थे, मगर ऐसा नहीं था।’
‘बिग बॉस’ फेम आसिम रियाज की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें वो मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को उन्होंने खुद शेयर किया है। इसके सामने आने के बाद उनके रिलेशनशिप के चर्चे होने लगे हैं। मिस्ट्री गर्ल से पहले एक्टर हिमांशी खुराना के साथ रिलेशनशिप में थे और कुछ समय बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर शनिवार को राजधानी दिल्ली में मौजूद रहीं। यहां उन्होंने यूनिसेफ के इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन की तरफ से एक्ट्रेस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बात की आधिकारिक घोषणा की गई कि भारत में करीना को यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनाया जाता है।