Trending Bollywood Celebrity News updates: गोविंदा की भांजी और ‘बिग बॉस 13’ की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं आरती सिंह पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा था कि वो अप्रैल महीने में शादी कर सकती हैं। हालांकि, इस पर उनकी और फैमिली की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। अब शादी की चर्चा के बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद कहा जा रहा कि उनके घर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। फोटो में देख सकते हैं कि आरती के घर को फूलों से सजाया गया है और वो खुद मरून कलर की साड़ी में सजी-धजी नजर आ रही हैं। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘लाल इश्क’। फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। इसी के साथ ही भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी से शाहरुख खान ने मुलाकात की है। इस मुलाकात की दोनों की तस्वीर भी सामने आई है।

वहीं, करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ ने तीसरे दिन यानी कि अपने पहले रविवार को छप्परफाड़ कमाई की है। शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने तीन दिनों में हाफ सेंचुरी मार दी है। मूवी ने वर्ल्डवाइड 55 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में इसकी कमाई करीब 30 करोड़ पहुंच गई है। रविवार के कलेक्शन की बात की जाए तो बताया जा रहा है कि इसने 10.25 करोड़ का बिजनेस किया है।

Live Updates
20:13 (IST) 1 Apr 2024
प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए परिणीति ने एक नई वीडियो शेयर किया है।

20:10 (IST) 1 Apr 2024
फिल्म 'रुसलान' का रोमांटिक गाना 'पहला इश्क' रिलीज

आयुष शर्मा अपनी आगामी रुसलान की रिलीज के लिए तैयार है। अब फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है।

https://youtu.be/HDClXnzIZCw

16:03 (IST) 1 Apr 2024
वेब सीरीज होगी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3', करण जौहर ने किया कंफर्म

फिल्ममेकर करण जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' को लेकर कंफर्म किया है कि ये फिल्म नहीं वेब सीरीज होने वाली है। चंडीगढ़ में फिल्म फेस्टिवल के दौरान करण ने इस बात पर मुहर लगाई है।

15:57 (IST) 1 Apr 2024
'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस ने रचाई शादी, पति को Kiss कर लुटाया प्यार

टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस पूजा सिंह ने एक्टर करण शर्मा संग शादी रचा ली है। ऐसे में कपल ने वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस पति पर Kiss कर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही हैं।

14:59 (IST) 1 Apr 2024
पाकिस्तान से आईं, बनीं बॉलीवुड की पहली ग्लैमर गर्ल, दिलीप कुमार से है एक्ट्रेस का कनेक्शन

आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान से आकर भारत में अपना लोहा मनवाया। उन्हें इंडियन सिनेमा की पहली ग्लैमर गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस बेगम पारा हैं। उनका दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार से खास कनेक्शन रहा है। चलिए बताते हैं उनके बारे में...

13:30 (IST) 1 Apr 2024
दिशा परमार ने शेयर की बेटी संग फोटो

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी संग एक फोटो शेयर की है। इसमें वो उसके साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस लाडली को टक-टकी लगाए निहार रही हैं। उनकी ये तस्वीर वायरल हो रही है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

13:29 (IST) 1 Apr 2024
रवि किशन की फिल्म अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी रिलीज

रवि किशन इन दिनों फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' को लेकर चर्चा में हैं। इसे 20 साल में सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। इसका जलवा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने के लिए मिला है। इसे देशभर में लगभग 200 और अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

13:26 (IST) 1 Apr 2024
'सरबजीत' के लिए रणदीप हुड्डा को करनी पड़ी इतनी मशक्कत

रणदीप हुड्डा की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'सरबजीत' रही है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में एक्टर ने अपने अभिनय से जान ही फूंक दी थी। इसे लेकर अब उन्होंने बताया कि उन्हें कितनी मशक्कत करनी पड़ी थी। एक्टर ने घर के बाथरूम तक को जेल बना लिया था। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा। पढ़िए पूरी खबर...

12:03 (IST) 1 Apr 2024
'गुलाबी साड़ी' पर अंजलि अरोड़ा का डांस वायरल

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो गाना 'गुलाबी साड़ी' पर शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं।

12:02 (IST) 1 Apr 2024
हैवी वेट लिफ्टिंग की चैंपियन थीं रिद्धिमा कपूर

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पहला एपिसोड शनिवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया गया है। इसमें कपूर फैमिली से रणबीर कपूर नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा बतौर गेस्ट पहुंचे थे। शो में रिद्धिमा कपूर ने खुलासा किया कि वो हैवी वेट लिफ्टिंग की चैंपियन थीं। पढ़िए पूरी खबर...

10:46 (IST) 1 Apr 2024
मम्मी के साथ स्पॉट हुईं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रह है कि एक्ट्रेस को मां के साथ स्पॉट किया गया है। इसमें वो मां के संभालते हुए नजर आ रही हैं।

10:39 (IST) 1 Apr 2024
टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार संग किया प्रैंक

टाइगर श्रॉफ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो अक्षय कुमार के साथ प्रैंक करते हुए नजर आ रहे हैं। इनकी जोड़ी जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाली है।

09:23 (IST) 1 Apr 2024
बिना सेफ्टी के अमिताभ बच्चन ने लगाई 30 फीट ऊंचाई से छलांग

अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में 55 साल का वक्त हो गया है। ऐसे में अब बिग बी ने बताया कि उन दिनों स्टंट सीन कैसे शूट हुआ करते थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें 30 फीट ऊंचाई से छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि बिना किसी सेफ्टी के उन्होंने 30 फीट ऊंचाई वाले चट्टान से छलांग लगाकर इस सीन को शूट किया था।

09:16 (IST) 1 Apr 2024
डिनर डेट पर स्पॉट हुए आनंद पिरामल और ईशा अंबानी

आनंद पिरामल और ईशा अंबानी को बीते दिन डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान की उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें ईशा और आनंद को कैजुअल लुक में देखा जा सकता है।

09:13 (IST) 1 Apr 2024
ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं मोनालिसा

भोजपुरी से बॉलीवुड और ओटीटी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

07:59 (IST) 1 Apr 2024
फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, लोगों ने लुटाया प्यार

अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में 55 साल का वक्त हो चुका है। वो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। ऐसे में बीते दिन रविवार को बिग बी ने अपने घर पर फैंस से मुलाकात की और लोगों ने भी अपने चहेते स्टार पर खूब सारा प्यार लुटाया है।

07:58 (IST) 1 Apr 2024
सारा अली खान का रेट्रो लुक वायरल

सारा अली खान का सोशल मीडिया पर रेट्रो लुक वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में एक्ट्रेस को डीपनेक में स्टनिंग देखा जा सकता है।

07:57 (IST) 1 Apr 2024
'क्रू' ने तीसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ ने तीसरे दिन यानी कि अपने पहले रविवार को छप्परफाड़ कमाई की है। शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने तीन दिनों में हाफ सेंचुरी मार दी है। मूवी ने वर्ल्डवाइड 55 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में इसकी कमाई करीब 30 करोड़ पहुंच गई है। रविवार के कलेक्शन की बात की जाए तो बताया जा रहा है कि इसने 10.25 करोड़ का बिजनेस किया है।

07:56 (IST) 1 Apr 2024
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी से मिले शाहरुख खान

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी से शाहरुख खान ने मुलाकात की है। इस मुलाकात की दोनों की तस्वीर भी सामने आई है।

07:56 (IST) 1 Apr 2024
गोविंदा की भांजी आरती सिंह की शादी की तैयारियां शुरू!

गोविंदा की भांजी और ‘बिग बॉस 13’ की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं आरती सिंह पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा था कि वो अप्रैल महीने में शादी कर सकती हैं। हालांकि, इस पर उनकी और फैमिली की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। अब शादी की चर्चा के बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद कहा जा रहा कि उनके घर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। फोटो में देख सकते हैं कि आरती के घर को फूलों से सजाया गया है और वो खुद मरून कलर की साड़ी में सजी-धजी नजर आ रही हैं। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘लाल इश्क’।