Trending Bollywood Celebrity News Highlights: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुके हैं। इस फिल्म ने सलमान खान की ‘टाइगर 3’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने भारत में 500 करोड़ और वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा’ में केशव का किरदार निभाने वाले एक्टर जगदीश ने कबूल किया है कि उन्होंने एक जूनियर आर्टिस्ट महिला को इतना तंग किया था कि उसने आत्महत्या कर ली थी। 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। मनोरंजन जगत की खबर पढ़ने के लिए बने रहिए।
कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस ट्विंकल वशिष्ठ ने सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर कर अनाउंसमेंट की है।
एक्टर श्रेयस तलपड़े ने हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि अब उनकी हालत कैसी है। श्रेयस तलपड़े ने 'जूम' से बातचीत में अपनी हालत बताई और फैंस का भी शुक्रिया अदा किया।
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स मैककैफ्री का निधन हो गया है। उन्होंने 65 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
अंकिता लोखंडे का आज जन्मदिन है और वह इस वक्त अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 में हैं। शो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विक्की अपनी शायरी के साथ अंकिता को बर्थडे विश कर रहे हैं।
कैंसर की जंग जीतने वाली एक्ट्रेस छवि मित्तल के बालों में सेट पर आग लग गई। उन्होंने इसका वीडियो शेयर करते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी फैंस को दी है।
अमेरिकन एक्टर James McCaffrey का निधन हो गया है। उनके को-एक्टर ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर शेयर की है।
चेतना पांडे रिएलिटी शो Temptation Island से अलग-अलग बाहर निकले थे। लेकिन अब वह लंदन में छुट्टी मना रहे हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी के खिलाफ ED एक्शन लेने की तैयारी में है। मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा है। कई महीनों पहले मुंबई में रहने वाले कीरीत जसवंत नाम के एक शख्स ने लखनऊ में गौरी खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें अब ईडी, गौरी खान को नोटिस भेज उनसे पूछताछ कर सकती है। दरअसल गौरी खान तुलसियानी ग्रुप की ब्रैंड एम्बेसडर हैं। ये एक रियल स्टेट कंपनी है और इस कंपनी पर निवेशकों और बैंकों के 30 करोड़ हड़पने का आरोप है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मुनव्वर फारूकी इस वक्त बिग बॉस में हैं और उनकी कथित प्रेजेंट गर्लफ्रेंड आयशा ने घर में जाकर कई खुलासे किए हैं। इसी बीच उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड नाजिला सिताषी ने बाहर की दुनिया में मुनव्वर के खिलाफ कई बातें बोली हैं। उनका कहना है कि मुनव्वर के कई लड़कियों के साथ संबंध रह चुके हैं और वह उन्हें चीट कर चुके हैं।
मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक हैंडीकैप्ड फैन ने उनके साथ सेल्फी लेते वक्त कमर पर हाथ रख दिया। वहां खड़े सभी लोग हैरान रह गए।
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस लंबे समय से ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर चर्चा में हैं। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने उनके खिलाफ ईसीआईआर और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की हुई है। अब एक्ट्रेस ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करते हुए एक याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्हें इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोई जानकारी नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सारा तेंदुलकर और सिंगर कनिका कपूर एक साथ नजर आए। वह दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे, जिसके बाहर दोनों को स्पॉट किया गया।
फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव का किरदार निभाने वाले एक्टर जगदीश ने अपना जुर्म कबूल किया है। जगदीश को 6 दिसंबर को महिला जूनियर आर्टिस्ट को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Animal Box Office Collection Day 18: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बात दुनियाभर में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो फिल्म कमाल दिखा रही है। वर्ल्डवाइड फिल्म 900 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। हालांकि अब फिल्म की रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 18वें दिन 5.50 करोड़ का बिजनेस किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
