Trending Bollywood Celebrity News updates: अजय देवगन इन दिनों अपनी बैक टू बैक फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी मूवी ‘शैतान’ को रिलीज किया गया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद अब उनकी दूसरी फिल्म ‘मैदान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसे ईद 2024 के मौके पर रिलीज किया जाना है। ऐसे में अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी तय कर ली है। तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 10 अप्रैल तय की है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से है। इसके साथ ही सिंगर आतिफ असलम ने लंबे समय के बाद बेटी हलीमा का चेहरा दिखाया गया है। वो क्यूटनेस में रणबीर कपूर की लाडली राहा से जरा भी कम नहीं हैं।

Live Updates
16:56 (IST) 24 Mar 2024
मनीषा रानी ने शेयर की होली सेलिब्रेशन की फोटो

‘बिग बॉस ओटीटी 2′ फेम मनीषा रानी ने सोशल मीडिया पर होली के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें साड़ी में इंटरनेट का पारा बढ़ाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में एक्ट्रेस रंग-गुलाल लगाए नजर आ रही हैं।

16:53 (IST) 24 Mar 2024
51 साल की उम्र में मां बनीं ये पॉपुलर एक्ट्रेस

पॉपुलर हॉलीवुड मूवी ‘द मास्क’ की एक्ट्रेस कैमरून डियाज को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो 51 साल की उम्र में मां बन गई हैं, जिसका ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट के साथ किया है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम कार्डिनल मैडेन बताया है।

16:10 (IST) 24 Mar 2024
परिवार संग Balkampet Yellamma temple पहुंचीं मृणाल ठाकुर

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर फैमिली के साथ टाइम बिताते हुए नजर आईं। हाल ही में वो Balkampet Yellamma temple हैदराबाद पहुंचीं। मंदिर के दर्शन का वीडियो और फोटो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

15:14 (IST) 24 Mar 2024
पवन कल्याण की OG से जारी हुआ इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक

इमरान हाशमी बॉलीवुड के बाद साउथ में नजर आने वाले हैं। वो पवन कल्याण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसी बीच फिल्म ‘ओजी’ से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक सामने आया है। एक्टर ने खुद इसे शेयर किया है।

14:05 (IST) 24 Mar 2024
शाहरुख खान को लेकर मचा बवाल

शाहरुख खान का सोशल मीडिया पर आईपीएल मैचे के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वो स्मोकिंग कर रहे हैं। इसके सामने आते ही बवाल मचा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर…

13:24 (IST) 24 Mar 2024
जेल से बाहर आते ही एल्विश यादव ने पुलिस के सामने की ऐसी हरकत

एल्विश यादव इन दिनों सांप के जहर के केस को लेकर चर्चा में हैं। इस केस में वो 5 दिनों से जेल में थे और अब बेल पर बाहर आ गए हैं। इसी बीच उनका जेल से बाहर होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से यूट्यूबर हैडलाइन्स में आ गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…

12:23 (IST) 24 Mar 2024
‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के देहरादून शेड्यूल का रैप अप

तृप्ति डिमरी और राज कुमार राव अपकमिंग फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की शूटिंग में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब इसके देहरादून शेड्यूल का रैप अप हो गया है।

12:20 (IST) 24 Mar 2024
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की हल्दी की फोटोज

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की हल्दी की तस्वीरें सामने आई है। कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी की फोटोज को शेयर किया है। इसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

12:18 (IST) 24 Mar 2024
क्यूटनेस में राहा से कम नहीं आतिफ असमल की बेटी

फेमस सिंगर आतिफ असलम ने बेटी हलीमा का चेहरा रिवील किया है। उनकी बेटी की क्यूटनेस की चर्चा खूब हो रही है और रणबीर कपर की लाडली राहा से कंपेयर किया जा रहा है। वो क्यूटनेस के मामले में राहा से जरा भी कम नहीं हैं। पढ़िए पूरी खबर…

10:41 (IST) 24 Mar 2024
जेल से बाहर आने के बाद एल्विश यादव ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

एल्विश यादव को स्नेक वेनम केस में बेल मिल गई है। वो जेल से बाहर आने के बाद अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘समय दिखाई नहीं देता, मगर समय पर बहुत कुछ दिख जाता है।’

10:05 (IST) 24 Mar 2024
विराट कोहली का मजाक उड़ाकर बुरा फंसे यूट्यूबर कैरी मिनाटी

यूट्यूबर अजय नागर उर्फ कैरी मिनाटी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक्स पर ‘SHAME ON CARRYMINATI’ ट्रेंड कर रहा है, जिसके बाद उन्होंने सफाई भी दी है। मामला भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर…

09:15 (IST) 24 Mar 2024
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के होली सेलिब्रेशन का पुराना वीडियो वायरल

होली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपल जमकर एक-दूसरे को रंग लगाता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कपल 2024 की होली इंडिया में ही मनाने वाला है।

09:07 (IST) 24 Mar 2024
आतिफ असलम ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा

सिंगर आतिफ असलम ने लंबे समय के बाद बेटी हलीमा का चेहरा दिखाया गया है। वो क्यूटनेस में रणबीर कपूर की लाडली राहा से जरा भी कम नहीं हैं।

09:06 (IST) 24 Mar 2024
अजय देवगन की ‘मैदान’ की रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन इन दिनों अपनी बैक टू बैक फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी मूवी ‘शैतान’ को रिलीज किया गया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद अब उनकी दूसरी फिल्म ‘मैदान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसे ईद 2024 के मौके पर रिलीज किया जाना है। ऐसे में अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी तय कर ली है। तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 10 अप्रैल तय की है।