Trending Bollywood Celebrity News Live Updates: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। Game of Thrones एक्टर डैरेन केंट का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्म Gadar 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कमाई की बात करें तो फिल्म ने शाहरुख खान की ‘पठान’ को पछाड़ दिया है। अभिषेक मल्हान अस्पताल में भर्ती हैं और प्रिंस नरुला उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन जगत की खबरें...
कार्तिक आर्यन 'गदर 2' देखने थिएटर पहुंचे थे। जहां वह फैन की तरह फिल्म के सीन्स पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म जेलर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। वहीं एक्टर इन दिनों उत्तराखंड में आध्यात्म यात्रा पर हैं। इसी दौरान एक युवक चेन्नई से पैदल चलकर एक्टर से मिलने के लिए उत्तराखंड पहुंचा है।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी सारा अली खान अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंची हैं।
एक्टर और फिल्म क्रटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने ट्विटर पर लोगों से कहा है कि अगर भारत को दुनिया का सबसे अमीर देख बनाना चाहते हैं तो उन्हें पीएम बना दें। केआरके के ट्वीट पर हमेशा की तरह तमाम यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। लोग उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं और उन्हें सुधरने की सलाह दे रहे हैं।
ऐश्वर्या राय ने बताया कि विदेशों में लोग उनकी अंग्रेजी सुनकर हैरान हो जाते थे। लोगों को लगता था कि भारत की होने के बाद वह इतनी अच्छी अंग्रेजी कैसे बोल सकती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। जो किसी सेट की लग रही है। इससे पता चलता है कि वह अपने काम पर लौट चुकी हैं।
हाल ही में अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पैपराजी से बोल रहे हैं कि वड़ापाव नहीं खिलाया।
शाहरुख खान ने 15 अगस्त को अपने बंगले 'मन्नत' पर झंडा फहराया।
राखी सावंत ने एल्विश यादव की जीत पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि वाइल्ड कार्ड होने के बाद एल्विश ने 'बिग बॉस' जीता, इस बात से वह बहुत खुश हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 2' खत्म होने के बाद मनीषा रानी अपने पिता के साथ सिद्धिविनायक दर्शक करने पहुंचीं। उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रही हैं।
सनी देओल और अमीषा पटेली की फिल्म ‘गदर 2’ ने 22 सालों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी और महज 5 दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
एल्विश यादव Bigg Boss OTT 2 विनर बन चुके हैं। शिव ठाकरे ने एल्विश को दिल वाला बंदा बताते हुए उनके जीतने की खुशी जाहिर की है।
डैरेन केंट का 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनकी मौत के वास्तविक कारण का खुलासा नहीं किया गया है।
एंटरटेनमेंट जगत की खबरें...