शाहीन बाग में फायरिंग के आरोपी कपिल गुर्जर को सिर्फ दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भड़क गईं। उन्होंने ट्वीट कर तंज कसा है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर कहा, ‘सिर्फ 2 दिन…आज़ाद को १४ दिन की जेल हुई थी, क्यों? संविधान हाथ में लेकर घूमने के लिए? वाह री न्याय व्यवस्था’। बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने कल शाहीन बाग इलाके में गोली चलाने के आरोपी कपिल गुर्जर को आज दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
स्वरा भास्कर उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में शामिल हैं, जो मोदी सरकार की नीतियों की लगातार आलोचना करती रही हैं। खासकर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी के मुद्दे पर वे केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करती रही हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में CAA के खिलाफ एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में काफी संख्या में लोग भी इकट्ठा हुए।
हालांकि इस रैली से पहले स्वरा भास्कर का काफी विरोध भी हुआ और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया, लेकिन इसके बावजूद इंदौर के महालक्ष्मी मैदान पर आयोजित इस रैली में काफी संख्या में लोग जुटे। इस रैली में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए स्वरा भास्कर ने कहा कि, ‘सरकार आजकल जरूर कोई सस्ता नशा कर रही है और ये नशा है नफरता का नशा’।
Two days? मात्र २ दिन?? आज़ाद को १४ दिन की जेल हुई थी .. क्यूँ? संविधान हाथ में लेकर घूमने के? वाह री न्याय व्यवस्था https://t.co/s4JwtUO9gn
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 3, 2020
‘हमें गाली दो और पाकिस्तानी को पद्मश्री’: इंदौर की रैली में स्वरा भास्कर के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर भी मौजूद थीं। ‘आज तक’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस रैली में स्वरा भास्कर ने अदनान सामी को पद्मश्री देने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आप हम पर आंसू गैस के गोले दागो, लाठियां चलाओ और गाली दो और एक पाकिस्तानी को पद्मश्री दे दो’।