कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन दौरे पर हैं। पिछले कुछ दिनों से वह लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए भाषण में उन्होंने चीन का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा। वहीं राहुल बोले कि विपक्ष को संसद में चीनी सैनिकों की भारत में घुसपैठ का मुद्दा उठाने की इजाजत नहीं है। वहीं लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस में कई मुद्दों पर बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने आरएसएस पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल ने कश्मीर, लोकतंत्र, विदेश नीति से लेकर बीबीसी ड्रॉक्यूमेंटी पर बैन और क्रोनी कैपिटलिज्म तक के मसले भी उठाए हैं। राहुल गांधी के बयानों से देश की सियासत गरमा गई है। सोशल मीडिया पर लोग उनके बयानों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि हर भारतीय को उन पर गर्व होना चाहिए।
केआरके ने की राहुल गांधी की तारीफ
कमाल आर.खान ने केआरके ट्विटर पर लिखा कि यह आपकी पसंद हैं, कि ‘आप राहुल गांधी और उनकी राजनीति के बारे में क्या सोचते हैं और क्या कहते हैं। लेकिन इंग्लैंड में रहने वाले किसी भी भारतीय से राहुल के कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड और ब्रिटिश पार्लियामेंट में दिए गए स्पीच के बारे में पूछिए। वह कहेंगे कि उन्हें राहुल गांधी पर गर्व है जिन्हें ब्रिटेन में इतना बड़ा सम्मान मिला है।’
वहीं केआरके ने अपने अन्य ट्वीट में लिखा कि ‘एक भारतीय के रूप में, मुझे कम से कम एक राजनेता होने पर गर्व है। भारत में, जो कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों और ब्रिटिश संसद में भी व्याख्यान दे सकते हैं। हर भारतीय को उन पर गर्व होना चाहिए। इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।’
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
केआरके के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अरमान नाम के यूजर ने लिखा कि ‘मैं कभी नहीं जानता था कि यह कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड के व्याख्यानों का स्तर है। आपको खुश होना चाहिए, अगर वह ये भाषण भारतीय संसद या भारतीय विश्वविद्यालयों में देते तो उनके भाषण केवल भारत में मेमर्स ही सुनेंगे।’
एक यूजर ने लिखा कि ‘आप उनके लिए गर्व महसूस करते हैं, उन्हें प्यार करते हैं। आप जो भी करना चाहते हो करो, यहां आकर हमें मत बताओ। हम जानते हैं, हमें किसका सम्मान करना चाहिए, और किस पर गर्व करना चाहते हैं। जय हिन्द।’ रवि नाम के यूजर ने लिखा कि ‘क्या हुआ केजरीवाल जी आपके ट्वीट को रीट्वीट नहीं कर रहे क्या? क्या आप खुद को स्टैंड लेते हैं कि आप क्या लिख रहे हैं, कल ही आप पलट जाएंगे। कल किसी और पर प्राउड फील करेंगे। जब सब पे आपको गर्व है तो बोलो मैं एक इंडियन हूं।’