Khesari Lal Yadav Song Chadhal Ba Dussehra: खेसारी लाल यादव के गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं और भोजपुरी एक्टर-सिंगर भी कभी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते। वह फिल्मों के साथ-साथ हर तीज-त्योहार पर नए-नए सांग्स फैंस के लिए लेकर आते ही रहते हैं। हाल ही में उन्होंने नवरात्रि के खास मौके पर कई भोजपुरी देवी गीत रिलीज किए थे और अब दशहरा पर भी उनका एक पुराना गाना ‘चढ़ल बा दशहरा’ फिर से यूट्यूब पर वायरल हो गया है।

नवरात्रि समाप्त होने के बाद इस साल दशहरा का त्योहार, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, वह 2 अक्टूबर को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। ‘चढ़ल बा दशहरा’ सॉन्ग को PBR MUSIC ने अपने यूट्यूब पर साल 2022 में शेयर किया था। अभी तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और इस गाने की तारीफ कर रहे हैं। चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में।

यह भी पढ़ें: टीवी शो ‘श्रीमद् रामायण’ के चाइल्ड एक्टर वीर शर्मा का निधन, घर में आग लगने से गई जान | TV Adda

‘चढ़ल बा दशहरा’ गाने को भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी केशव स्टूडियो पटना ने दिया है। गाने में खेसारी पंडाल में दुर्गा मां की आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं, तभी एक लड़की उन्हें ढूंढती हुई नजर आती हैं। इसके बाद वह सबसे किसी शख्स के बारे में पूछती है और फिर जैसे ही खेसारी को माता की भक्ति में लीन देखती हैं, तो चौंक जाती हैं।

इस गाने को देखने के बाद लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह गाना बहुत अच्छा है। बता दें कि किसी ने गाने की तारीफ की, तो कोई खेसारी का फैन हो गया। इसके अलावा अगर आप भोजपुरी सॉन्ग सुनना पसंद करते हैं, तो ‘अइले नS दशहरा में’ को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस गाने के लिए लेख के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें