Who is Bhojpuri Actress | Bigg Boss 19 Grand Premiere: सलमान खान रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 19 को लेकर चर्चा में हैं। इस शो का आज यानी कि 24 अगस्त, 2025 को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। फैंस का लंबे समय का इंतजार खत्म होने जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। कई नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं, जिसमें दो कंटेस्टेंट के नाम कंफर्म हो चुके हैं। सिंगर अमाल मलिक के बाद अब फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस के नाम पर मुहर लग गई है, जो सलमान खान के शो में जलवा बिखेरने आ रही हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में।
दरअसल, कलर्स और जियो की ओर इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स के एक के बाद एक वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसी में से एक वीडियो देसी स्वैग वाला भी शेयर किया गया है, जिसमें पहले तो देसी छोरी फिर विदेसी गोरी की परफॉर्मेंस देखने के लिए मिल रही है। देसी छोरी को ‘आई हूं यूपी बिहार लूटने’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है। इसमें बीच में थोड़ी सी झलक देखने के लिए मिल रही है, जो कि एक फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। वो कोई और नहीं बल्कि नीलम गिरी हैं, जिन्हें उनके हिट और ब्लॉकबस्टर गाना ‘गरईया मछरी’ के लिए जाना जाता है।
नीलम गिरी के बारे में
अगर नीलम गिरी के बारे में बात की जाए तो वो भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं। यहां पर उन्होंने म्यूजिक वीडियोज से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री मार ली। म्यूजिक वर्ल्ड में एंट्र कराने वाले उन्हें पवन सिंह थे। भोजपुरी में ब्रेक पवन ने दिया था। उनका पहला गाना ‘धनिया हमार नया बाड़ी हो’ था। ये गाना हिट रहा, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री शानदार लगी थी। इसके बाद उन्होंने वर्ल्डवाइड के साथ कई हिट गाने दिए और अपनी अदाओं से फेमस हो गईं।
म्यूजिक वीडियोज से नाम कमाने के बाद नीलम गिरी को निरहुआ दिनेश लाल यादव के भाई प्रवेश लाल यादव का साथ मिला और दोनों ने कई म्यूजिक वीडियोज में साथ काम किया। एक्ट्रेस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी को छोड़ दिया और फिर प्रवेश ने उनके लिए कई गाने प्रोड्यूस किया। इस जोड़ी के हिट गाने ‘नईहर के पलंग’, ‘पातर पातर पियवा’, ‘नथुनी में नथले बानी’, ‘भीगे जब पतरी कमरिया’, ‘दिलवा ले गईले राजा’, ‘तेल गमकउवा’, ‘झरेलवा’ और ‘रिमझिम बरसे बदरवा’ जैसे गानों में साथ में काम किया है।
प्रवेश लाल संग जुड़ चुका नाम
नीलम गिरी अपने काम के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनका नाम लगातार प्रवेश लाल यादव के जुड़ चुका है। एक्ट्रेस को आजमगढ़ के चुनाव में प्रवेश और निरहुआ के साथ देखा गया। इसके अलावा कई सेलिब्रेशन्स में भी दोनों को साथ में देखा गया है, जिसकी वजह से नीलम और प्रवेश के लिंकअप की खबरें भी मीडिया में रही हैं। इसके साथ ही उनकी शादी की चर्चा भी रही है। म्यूजिक वीडियो के अलावा नीलम गिरी ने कई फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें निरहुआ और प्रवेश लाल यादव के साथ कई फिल्मों के नाम शामिल है। इसमें ‘बाबुल’ उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने ‘यूपी 61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर’, ‘टुन टुन’, ‘इज्जत घर’, ‘कलाकंद’ और ‘जस्ट मैरिड’ जैसी फिल्में हैं।
इसके साथ ही नीलम गिरी के परिवार और पढ़ाई पर नजर डाली जाए तो वो उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली हैं। उनके पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। स्कूल और ग्रैजुएशन पटना से हुई है। उनके दो छोटे भाई और एक बड़ी बहन हैं। भोजपुरी में कदम रखने से पहले वह टिकटॉक वीडियोज बनाती थीं, जिससे उन्हें अच्छी खासी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। आज वो प्रवेश के अलावा पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। इंडस्ट्री में उनकी और अंकुश राजा की जोड़ी भी खूब हिट रही है।
यह भी पढ़ें; Bigg Boss 19 के घर में नहीं है जेल, डिजाइनर ने बताई वजह, कहा- ‘सीजन के दौरान सजाएं होंगी’