Bhojpuri Singer Devi: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर देवी ने फैंस संग खुशखबरी देते हुए जानकारी दी है कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। देवी ने शादी नहीं की है और आईवीएफ के जरिए गर्भधारण किया था और अब मां बन गई हैं। वो सिंगल मदर बनी हैं और ऋषिकेश के एम्स में बेटे को जन्म दिया है। एम्स के डॉक्टर ने बताया कि देवी ने जर्मनी की स्पर्म बैंक से डोनेशन के जरिए आईवीएफ तकनीक से गर्भधारण किया।
देवी के पिता प्रमोद कुमार ने भी इस खबर की पुष्टि की है और जानकारी दी है कि उन्होंने 7 साल पहले भी आईवीएफ के तहत प्रेग्नेंसी की कोशिश की थी लेकिन वो कोशिश असफल हुई थी। इस बार गायिका की इच्छा पूरी हो गई। देवी के अलावा कन्नड़ एक्ट्रेस भावना रमन्ना भी आईवीएफ के जरिए हाल ही में बिना शादी के मां बनी हैं।
देवी ने फैंस संग सोशल मीडिया पर मां बनने की खुशी शेयर करते हुए बेटे की पहली झलक भी दिखाई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरा बाबू है।
देवी को फैंस की तरफ से खूब बधाई मिल रही है। लोग उन्हें मां बनने के लिए खूब सारा प्यार दे रहे हैं। करियर की बात करें तो देवी ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, मैथिली और मगही भाषाओं में भी गाने गाए हैं। उन्होंने 50 से ज्यादा एल्बम में अपनी आवाज दी है।
साउथ एक्ट्रेस भावना रमन्ना भी 40 साल की उम्र में आईवीएफ तकनीक के जरिए मां बनी हैं। उन्होंने पहले पोस्ट शेयर करके बताया था कि वो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं लेकिन कुछ कॉम्प्लिकेशन के जरिए एक बच्चे का पेट में ही निधन हो गया। रमन्ना ने बाद में एक बेटी को जन्म दिया।