Bhojpuri New Song 2019, Bhojpuri Gaana, Love Dahej: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक जबरदस्त भोजपुरी ऑडियो सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। अपकमिंग भोजपुरी सॉन्ग  ‘लव दहेज’ गाने का ऑडियो सामने आया है। इसे आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पेज से फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए आम्रपाली लिखती हैं-  ‘अब हर शादी में ये गाना बजेगा बहुत तेज। सुनिए निरहुआ और आम्रपाली दुबे का जबरदस्त लवदहेज ऑडियो आउट हुआ है। वीडियो बुधवार 27 नवंबर को आएगा।’ इस गाने को गाना डॉट कॉम, सावन, यूट्यूब म्यूजिक, हंगामा आदि में सुना जा सकता है।

गाने को सुन कर फैंस काफी एंजॉय कर रहे हैं। निरहुआ के इस गाने में छेड़छाड़ मौज मस्ती के साथ रैप भी है। गाने के वर्डिंग्स भी काफी कूल किस्म के हैं। इस गाने के ऑडिय़ो  को तो फैंस का रिस्पॉन्स अच्छा मिल रहा है। वहीं अब भोजपुरी दर्शक आम्रपाली और निरहुआ के गाने के वीडियो का भी इंतजार कर रहे हैं।

आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। फैंस इन दोनों को कपल के तौर पर देखना बहुत पसंद करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली की हॉट कैमेस्ट्री दर्शकों को खूब लुभाती है। इन दोनों ने अब तक कई सारी फिल्में साथ की हैं। आम्रपाली और निरहुआ की हर फिल्म हिट सुपरहिट साबित होती है। सुनें लव दहेज भोजपुरी सॉन्ग यहां:-

इससे पहले आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो और शेयर किया था जिसमें उन्होंने इस वीडियो का इंट्रोडक्शन दिया था। इसमें आम्रपाली कहती दिखी थीं- लव मैरेज में दहेज का है? जल्द ही आरही है निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी।’

इस वीडियो में आम्रपाली के जलवे कमाल के दिख रहे हैं। लाइट पिंक कलर के  लहंगे में बंदूक पकड़े आम्रपाली डायलॉग मारती हैं। फैंस को उनका ये नखरीला अंदाज काफी पसंद आया है। वहीं इस गाने में निरहुआ भी बदले बदले नजर आनेवाले हैं। गाने में निरहुआ रैप करते दिखाई देंगे साथ ही उनका स्टाइल भी बिलकुल अलग होगा।