Bhojpuri: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की पूर्वी यूपी और बिहार में जबरदस्त फैन फॉलाोइंग है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि निरहुआ जिस फिल्म या म्यूजिक वीडियो में काम करते हैं उनके फैंस उसे ज़बरदस्त प्यार और सपोर्ट करते हैं। वहीं भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस पाखी हेगड़े की अदाओं के लाखों लोग दीवाने हैं। न सिर्फ फैंस उनको बेहद पसंद करते हैं बल्कि निरहुआ भी उनकी खूबसूरती के दीवाने रह चुक हैं।

इतना ही नहीं निरहुआ ने एक बार पाखी को प्रपोज तक कर दिया था। दरअसल, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक बार जब वह और पाखी हैदराबाद एयरपोर्ट पर किसी फिल्म की शूटिंग से लौटकर आ रहे थे, तब उन्होंने पाखी को आई लव यू बोला था। जिसके बाद निरहुआ के आई लव यू का जवाब देते हुए पाखी ने जवाब दिया, ‘आप कतार में हैं।’ हालांकि निरहुआ ने ये भी बताया था कि ये सब महज़ एक मज़ाक था।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने साल 2006 में फिल्म ‘बैरी पिया’ से भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए पाखी को क्रिटिक च्वाइस अवार्ड भी मिला और लोग उन्हें जानने लगे थे। इसके बाद उन्होंने दूसरी फिल्म रवि किशन के साथ की थी। वहीं इसके बाद पाखी ने दिनेशलाल यादव के साथ ‘निरहुआ रिक्शावाला’ फिल्म में काम किया जो सुपर हिट रही साबित हुई थी।

वहीं बात अगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की करें तो उनकी जोड़ी भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ खूब पसंद की जाती है। आम्रपाली और निरहुआ ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। जिनमें निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, पटना से पाकिस्तान, आशिक आवारा जैसी कई फिल्में शामिल हैं। बता दें निरहुआ और आम्रपाली दुबे दोनों की जोड़ी को फैंस से खूब प्यार मिलता है। अक्सर कई फिल्मी इवेंट्स पर भी ये ऑनस्क्रीन कपल साथ नज़र आता है।