Bhojpuri: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua)आज किसी पहचान के मोहताज़ नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में उनका डंका बजता है। निरहुआ के सॉन्ग्स और फिल्मों को लोग हाथों हाथ लेते हैं। लेकिन निरहुआ के बारे में एक बहुत ही दिलचस्प बात है जिसे शायद कम ही लोग जानते होंगे। दरअसल भोजपुरी फिल्मों का ये सुपरस्टार आज तक अपनी ससुराल नहीं गया है। निरहुआ ने अपने ससुराल न जाने के पीछे एक खास वजह भी बताई।

बता दें दिनेश लाल यादव एक ऐसे गांव से आते हैं कि जहां आज भी रूढ़िवादी परंपरा रही आज भी चलती आ रही है। इस बात का जिक्र एक्टर ने कई बार खुद किया है। इसी क्रम में निरहुआ ने एक बार गांव-समाज को लेकर एक किस्सा सुनाया था, जो कि उनके ससुराल ना जाने से जुड़ा था। निरहुआ ने एक साक्षात्कार में बताया था कि वो आज तक अपनी ससुराल इस लिए नहीं गए क्योंकि उनके गांव में माना जाता था कि अगर किसी लड़के की शादी हो गई और वो ससुराल बार-बार जा रहा है तो लोग मजा लेने लगते थे। उन्होंने आगे कहा, कि कहीं लोग उन्हें बार-बार ये कह कर छेड़ने न लगें कि ये तो शादी के बाद से ससुराल में ही टिका रहता है। इस लिए आजतक ससुराल नहीं गया।

इतना ही नहीं भोजपुरी सिनेमा के इस सुपरस्टार ने बताया कि उनके पिता जी और दादा जी भी कभी अपने ससुराल नहीं गए थे। यह परंपरा ही बन गई थी और उन्होंने भी उसका पालन किया। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी कि पत्नी को भी अच्छा नहीं लगता कि मैं ससुराल जाउं। क्योंकि दिनेश लाल यादव से पहले जिस शख्स से मंशा देवी (निरहुआ की पत्नी) की शादी होने वाली थी वो एक बार ससुराल चला गया था जिसके बाद तो शादी ही टूट गई थी।

बता दें दिनेश लाल के दो बच्चे भी हैं। उन्होंने ‘चलत मुसाफिर मोह लिया रे’ से भोजपुरी सिनेमा में दस्तक दी थी। हालांकि उनको 2008 में आई फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’
से सफलता का स्वाद चखने को मिला। वहीं इसके अलावा उनकी आम्रपाली दुबे के साथ पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिंदुस्तानी 2 जैसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती रही हैं।