भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भगवान श्रीकृष्ण के अवतार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो जन्माष्टमी के दिन का है, जिसमें नम्रता स्टेज पर गोपियों के साथ परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर तमाम यूजर्स ने कमेंट किए हैं।

आपको बता दें कि नम्रता बोल्डनेस के मामले में भोजपुरी इंडस्ट्री की सभी एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। जिसके कारण वो इंटरनेट सेंसेशन भी बन चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनकी ज्यादातर तस्वीरें बिकिनी में ही हैं और उनकी फैन फॉलोविंग भी जबरदस्त है।

इंस्टाग्राम पर उनके डेढ़ मिलियन फॉलोवर्स हैं, जो उनकी फोटोज और वीडियोज पर जमकर कमेंट्स भी करते हैं। हॉट फोटो शेयर करने वाली नम्रता को कृष्ण भगवान के अवतार में देखना नेटिजेंस के लिए हैरानी की बात है।

बता दें कि नम्रता मल्ला भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा जल्द ही कन्नड़ फिल्म जगत में भी जलवे बिखेरने वाली हैं। एक्ट्रेस की कन्नड़ फिल्म इसी महीने 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म का पोस्टर नम्रता ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वो नीले रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। फिल्म का पोस्टर भी उन्हीं की तरह काफी हॉट दिख रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में भी एक्ट्रेस की हॉटनेस बरकरार रहने वाली है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर रील्स के लिए भी मशहूर हैं। वो साउथ फिल्मों के गाने पर रील्स बनाकर शेयर करती रहती हैं। नम्रता को भोजपुरी इंडस्ट्री की नोरा फतेही भी कहा जाता है।

एक्ट्रेस भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा नम्रता ने खेसारी के साथ अपनी एक रील भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें खेसारी रिक्शा चला रहे हैं और पीछे बैठीं नम्रता अदाएं दिखा रही हैं।