भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे(Amrapali Dubey) का पिछले दिनों कोरोना पर बना TikTok वीडियो खूब वायरल हुआ था। कोरोना के प्रसार को देखते हुए देश में लॉकडाउन लगा दिया गया तो आमजन से लेकर सेलिब्रेटी तक घरों में कैद हैं। ऐसे में लोग वीडियो कॉल और टिक टॉक वीडियो के जरिए समय काट रहे हैं। इस बीच आम्रपाली दुबे और निरहुआ का डुएट TikTok वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में आम्रपाली दुबे निरहुआ को शेर सुना रही हैं। आगे निरहुआ से आम्रपाली दुबे (Amrapali Nirahua) कहती हैं-एक और शेर सुनाती हूं जिसपर निरहुआ कहते हैं बको। इस पर आम्रपाली कहती हैं, कर लूं तुमसे शादी ये ख्याल अच्छा है… बीच में टोकते हुए निरहुआ कहते हैं- क्या बात है…खुदा की कसम मजा आ गया भाई… आम्रपाली कहती हैं, आगे बोलूं… तो दिनेश उन्हें रोकते हुए कहते हैं, यहीं रोक दो बस। यहीं खत्म। मुझे यहीं उतार दो भाई। इसके बाद का सीन काफी खुशनुमा होता है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस वीडियो पर उनके फैंस काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, निरहुआ वेड आम्रपाली नंबर 1। आप दोनों की जोड़ी हमेशा भगवान सलामत रखे। जय भोजपुरी और जय भोजपुरिया। एक यूजर ने लिखा, लवली जोड़ी सर। आप दोनों सच में शादी कर लो। भोजीवुड की नंबर 1 जोड़ी। वहीं एक यूजर ने लिखा, सौतन बनोगी किसी की वाइफ की।
बता दें आम्रपाली दुबे और निरहुआ कई फिल्मों में पति-पत्नी का किरदार कर चुके हैं। निरहुआ हिंदुस्तानी के फ्रेंचाइज सभी फिल्मों में दोनों ने पति पत्नी के रोल में काफी सुर्खियां बटोरी और इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी प्रदान किया गया।