भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमे कुछ सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं तो कुछ हॉरर ड्रामा और कॉमेडी फिल्में हैं। अश्लीलता के धब्बे को धोने के लिए मेकर्स अच्छे कॉन्टेंट वाली फिल्मों को चुन रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस श्रुति राव अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका टाइटल ‘ढीठ’ है। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस फिल्म के जरिए स्क्रीन पर आपको एक नई जोड़ी देखने के लिए मिलने वाली है। इसमें श्रुति राव के साथ एक्टर मनु कृष्णा रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म से जुड़े अपडेट्स…

मां एंटरटेनमेंट कंपनी के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘ढीठ’ का मुहूर्त कर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया गया। इसका निर्देशन चंदन कश्यप कर रहे हैं और इसकी कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। हालांकि, फिल्म की कहानी कौन सी सच्ची घटना से प्रेरित है, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। मेकर्स ने कहा कि वो समय आने पर इसे भी रिवील करेंगे। लेकिन, ये जरूर बताया कि इसके जरिए ऐसा शख्स की कहानी देखने के लिए मिलेगी, जिसने भ्रष्टाचार से ऊब कर उसे उजागर किया था। इसे उजागर करने में किन किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था और भ्रष्टाचारियों ने कैसे प्रताड़ित किया था। ये सब इस फिल्म के जरिए आपको स्क्रीन पर देखने के लिए मिलने वाला है।

क्यों है फिल्म का टाइटल ‘ढीठ’

इसके साथ ही अगर श्रुति राव और मनु कृष्णा की भोजपुरी फिल्म ‘ढीठ’ की बात की जाए तो इसके निर्माता राजेश राजा गुप्ता ने बताया, ‘हमने अपनी फिल्म का नाम ढीठ इसलिए रखा क्योंकि ढीठ का मतलब जिद्दी होता है यानी कि मेरी फिल्म का हीरो हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने की जिद में है ताकि एक अच्छा समाज बन सके।’ इसका निर्माण राजेश राजा गुप्ता और निर्देशक चंदन कश्यप कर रहे हैं। लेखन का जिम्मा अभिनव सिंह और अनिल शर्मा ने लिया है। फिल्म का म्यूजिक मुन्ना दुबे ने किया है।

फिल्म की स्टार कास्ट

इसके अलावा अगर भोजपुरी फिल्म ‘ढीठ’ की बात की जाए तो इसमें छोटे पर्दे पर जलवा दिखा चुके एक्टर मनु कृष्णा और एक्ट्रेस श्रुति राव के साथ हिंदी फिल्मों के अभिनेता धर्मेंद्र सिंह,संदीप यादव भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। साथ ही राजेश राजा गुप्ता, गौरव झा, विद्या सिंह, क्रिप सूरी, आरिफ, नूर अहमद, सुजान सिंह, सोमिया, बिपिन भूमिहार, अभिषेक सिंह, गोलू तिवारी जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में होंगे। वहीं, इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। लेकिन, मेकर्स जल्द ही इसका भी ऐलान करेंगे।

कौन हैं मनु कृष्णा?

बहरहाल, अगर एक्टर मनु कृष्णा के बारे में बात करें तो उनका असली नाम मोहन त्रिपाठी है। फिल्म दुनिया में उन्हें मनु कृष्णा के नाम से जाना जाता है। वो अयोध्या जिले के सोहावल से ताल्लुक रखते हैं। पिता महेंद्र मोहन त्रिपाठी रूरल इंजीनियरिंग सर्विसस में ए क्लास के अफसर थे जो कि अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मां उषा त्रिपाठी गृहणी हैं। वो मुंबई आने पहले लखनऊ में रहकर प्री मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) की तैयारी कर रहे थे। दो साल की कड़ी मेहनत के बाद मनचाहा रैंक ना मिलने की वजह से पढ़ाई छोड़ दी और दिल्ली निकल पड़े। यहां उन्होंने सिविल थियेटर ऑफ दिल्ली से थिएटर और एक निजी स्कूल से अभिनय का डिप्लोमा किया। आवाज अच्छी थी इसलिए रेडियो जॉकी का भी कोर्स कर लिया था।

2008 में उनकी किस्मत तब पलट गई जब प्रकाश झा की नजर उन पर पड़ी। एक नाटक का मंचन हो रहा था तो निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा वह नाटक देखने आए थे। नाटक के बाद वह ग्रीन रूम आए और उनके किरदार का नाम लेकर उनकी तलाश करने लगे। वहीं, उसी वक्त उन्होंने एक्टर को उनके करियर का पहला धारावाहिक ‘सुनैना’ ऑफर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुंबई आने के बाद उन्होंने अपनी पहली रात प्रकाश झा के बंगले में बिताई थी। Rakhi 2025: ‘आज राखी हS’, यूट्यूब पर देखें अंकुश राजा का रक्षाबंधन भोजपुरी सॉन्ग, बहन के आंसू पोंछने का लिया वचन