बीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) एक बेटी के पिता बन गए हैं। इस बारे में अपने फैंस और चाहने वालो को खुद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशखबरी दी। साथ ही खास खुशी के मौके पर एख बेहद खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की। अपनी बेटी के साथ ये उनकी पहली तस्वीर है जिसे मनोज तिवारी ने गाने के बोल लिख कर शेयर किया। उन्होंने लिखा- ‘मेरे घर आई एक नन्ही परी’। तस्वीर में मनोज तिवारी अपनी बेटी को बाहों में लिए दिख रहे हैं। तस्वीर अस्पताल की ही है।
फोटो को शेयर कर मनोज तिवारी ने ईश्वर का शुक्रिया कर लिखा-मुझे बेटी हुई है, जय जगदंबे। खबरें हैं कि बुधवार को ही मनोज तिवारी को बेटी हो गई थी। लेकिन सुबह गुरुवार को इस बारे में खबर सामने आई। बता दें, मनोज तिवारी 50 साल की उम्र में पिता बने हैं। मनोज तिवारी की एक और बेटी हैं, जिनका नाम है जिया। मनोज दिल्ली में रहते हैं तो वहीं जिया तिवारी मुंबई में रहती हैं। वह वहीं पढ़ाई लिखाई कर रही हैं।
मनोज तिवारी को कई बार सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटो शेयर करते देखा गया है। मनोज तिवारी को रानी तिवारी से पहली बेटी हुई। साल 2012 में मनोज तिवारी और रानी अलग हो गए थे। इसके बाद मनोज तिवारी की शादी सुरभि तिवारी से हुई। करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं मनोज तिवारी, मुंबई में भी है ट्रिपल टैरेस वाला आलीशान फ्लैट
View this post on Instagram
मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इस खुशखबरी की जानकारी दी है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ सी आ गई है। पॉलिटीशियन्स और सेलेब्स मनोज तिवारी को बेटी के जन्म की खुशी की बधाइयां दे रहे हैं।
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इंस्टा पर मनोज तिवारी को बेटी के जन्म की शुभकामनाए दी हैं। वहीं बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके दीपक ठाकुर ने भी मनोज तिवारी को मुबारकबाद दी है। इसके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह, परितोष त्रिपाठी, सीमा सिंह जैसे सितारों की तरफ से भी बधाइयां आनी शुरू हो गईं।