भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने और फिल्में दी है। पावरस्टार अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले काफी समय से भोजपुरी स्टार वाइफ ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के साथ तलाक की वजह से सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कई तरह के दावे करते हुए नजर आ रही हैं। वो बताती हैं कि पहले तो वो उनसे शादी नहीं करना चाहती थीं और जब हुई तो करीब एक महीने तक एक्टर उनसे मिले तक नहीं। लोग बोलने लगे थे कि वो उन्हें छोड़कर चले गए हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं उन्होंने क्या कहा?
दरअसल, ज्योति सिंह ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया। इसका वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अक्षरा सिंह के साथ उनके रिश्ते से लेकर अपनी शादी से जुड़े कई राज खोलती नजर आ रही हैं। वीडियो के मुताबिक, ज्योति सिंह ने बताती हैं कि जिस दिन से उनकी शादी हुई तभी से वो उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं। वो (पवन सिंह) उसी दिन मुहूर्त का बहाना बनाकर चले गए, लेकिन एक्टर अक्षरा सिंह के साथ पटना में थे। ज्योति सिंह ने कई दिनों इंतजार के बाद पवन सिंह की मम्मी के कहने पर उन्हें फोन किया तो अक्षरा ने रिसीव किया और वो सामने से एक्टर की वाइफ को कहती हैं कि ‘वो (पवन सिंह) पीकर सो रहे हैं।’
ज्योति सिंह ने आगे बताया कि अक्षरा सिंह से जब फोन पर बात हुई तो उन्होंने उन्हें बताया कि उनकी शादी जोर जबरदस्ती से हुई है। पवन पर उनके घरवलों ने इस शादी के लिए दबाव बनाया था। फैमिली प्रेशर में उनकी शादी हुई थी। वो अक्षरा को ही अपनी पत्नी कहते थे।
3 महीने की प्रेग्नेंट थीं अक्षरा सिंह- ज्योति सिंह
पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह बताती हैं कि उनके पास एक और चीज है। वो बहुत हिचकिचाते हुए कहती हैं कि ‘जहां तक उनसे बोला गया कि अक्षरा सिंह 3 महीने की प्रेग्नेंट थीं।’ ज्योति सिंह को वीडियो में दावा करते हुए भी देखा जा सकता है। वो आगे ये भी दावा करती हैं कि उनसे अक्षरा ने ये सारी बातें खुद कहा है। वो कहती हैं कि उनके पास इसकी रिकॉर्डिंग्स भी है। इतना ही नहीं, ज्योति सिंह एक और ऑडियो का जिक्र करती हैं। उन्होंने कहा कि वो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इसमें पवन सिंह के भाई गुड्डू सिंह ने कहा था कि ‘अगर ऊ बच्चा ना गिराई…!’
कभी रहा पवन सिंह-अक्षरा सिंह का अफेयर
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का अफेयर जगजाहिर है। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे। मगर इनका ब्रेकअप बुरे मोड़ पर हुआ। एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के दिनों में पावरस्टार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रताड़ना से जान से मारने की धमकी तक के गंभीर आरोप लगाए थे। अब वो एक-दूसरे से अलग हैं और एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। ऐसे में पावरस्टार की वाइफ का ‘बच्चे’ वाला बयान काफी शॉकिंग है। हालांकि, अभी तक इस पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह दोनों की तरफ से ही कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
