Khesari Lal Yadav Bhojpuri Sawan Song Geruaa Kalar: सावन के महीने में भोजपुरी सिंगर्स ने धमाल ही मचा दिया। एक के बाद एक स्टार्स के भोजपुरी गाने यूट्यूब पर रिलीज किए जा रहे हैं और सभी आते ही छा जा रहे हैं। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव के भोजपुरी सावन सॉन्ग तो छाए हुए हैं। अब उनका नया भोजपुरी सावन गाना ‘गेरुआ कलर’ जारी किया गया है, जो कि यूट्यूब पर आते ही छा गया है। लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं लेकिन फिर भी मन नहीं भर रहा है। खेसारी के नए भोजपुरी भक्ति गाने ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है।
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी भक्ति सॉन्ग ‘गेरुआ कलर’ के वीडियो को जेएमजे-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। खेसारी लाल के इस गाने को देसी स्टाइल में बनाया गया है। भोजपुरी गाने का म्यूजिक खाटी भोजपुरिया स्टाइल में बनाया गया है, जो भोलेनाथ की भक्ति में लीन इस गाने में जान फूंक रहा है। इसके बोल को और भी मधुर बना रहा है। वहीं, अभिनय और कला के धनी खेसारी लाल ने अपने डांस मूव्स और मस्ती से गाने को और भी कमाल का बना दिया है। वो को-एक्ट्रेस के साथ खूब मजाक मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जो कि उनको गेरुआ कलर की साड़ी लाने के लिए कहती हैं, जो कि वो भूल जाते हैं। इस पर वो उनसे उनकी ही शिकायत करते हुए बारिश में नजर आती हैं। दोनों की नोंकझोक से भरा ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है।
आपको बता दें कि खेसारी लाल के भोजपुरी सॉन्ग ‘गेरुआ कलर’ का प्रोमो बीते दिन ही जारी किया गया था, जिसे खेसारी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इसकी पहली झलक देखकर फैंस को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में सावन के तीसरे सोमवार को जब इस गाने को रिलीज किया गया तो ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया। देखते ही देखते इस गाने को रिलीज के कुछ ही देर में 30 हजार से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। इसके व्यूज की रफ्तार देखकर लगता है कि गाना जल्द ही एक मिलियन भी क्रॉस कर जाएगा।
गौरतलब है कि भोजपुरी सावन सॉन्ग ‘गेरुआ कलर’ को खेसारी लाल यादव ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है और उनका साथ खुशी कक्कड़ ने दिया है। वहीं, वीडियो को खेसारी के साथ ज्योति दास पर फिल्माया गया है। इसमें दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और वीडियो का निर्देशन अंकित वर्मा ने किया है। म्यूजिक डायरेक्टर विकास यादव हैं।
‘मौसी जाए देवघर’, हरियाली तीज पर यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल यादव का नया सावन भोजपुरी सॉन्ग