भोजपुरी सिनेमा जगत के पावरस्टर पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर अपनी गायिकी और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों एक म्यूजिक वीडियो ‘सड़िया’ काफी ट्रेंड में बना हुआ है। गाना रिलीज होते ही छा गया और इसे दो मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। सॉन्ग के सक्सेस का सेलिब्रेशन रखा था, जिसमें पवन सिंह का डैशिंग और कूल अंदाज देखने के लिए मिला। साथ ही एक्टर का नया लुक काफी चर्चा में रहा। इन सब चीजों के बीच पावरस्टार का ऐसा अंदाज देखने के लिए मिला, जो शायद कभी किसी ने नहीं देखा गया। वो को-एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक दिखे। एक्टर ने सरेआम बाहें फैलाकर घुटनों के बल बैठकर स्टेज पर वेलकम किया और कुछ ऐसा कहा कि लोग क्रेजी हो गए। चलिए बताते हैं…

दरअसल, पवन सिंह के सेलिब्रेशन में उनकी को-एक्ट्रेस चांदनी सिंह भी पहुंची थीं। पवन सिंह के बाद एक्ट्रेस को स्टेज पर बुलाया जाता है। वो जाती हैं तो पावरस्टार घुटनों के बल बैठ जाते हैं और बांहें फैलाकर उनका स्वागत करते हैं। वहीं, भोजपुरी अभिनेत्री शर्म से पानी-पानी हो जाती हैं। इस दौरान एक और चीज नोटिस करने वाली होती है कि चांदनी सिंह जैसे ही स्टेज पर पहुंचती हैं तो वो पवन के पैर छूने के लिए नीचे झुकती हैं तो एक्टर उन्हें गले से लगा लेते हैं। वीडियो में उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

चांदनी सिंह को लेकर क्या बोले पवन सिंह?

इसके साथ ही चांदनी सिंह के साथ पवन सिंह को मजाक-मस्ती करते हुए भी देखा जाता है। वो भोजपुरी में को-एक्ट्रेस को लेकर कहते हैं, ‘मोहरा में हमार मेहरारू बनताड़ी, काहें एतना लजाली रे। पागल कहीं के। हम भले ही कहीं और चुप हो जाईं। थोड़ा सा कहीं चुप हो जाता हूं। थोड़ा सहम भी जाता हूं कि ना बोलूं। रहने दूं। लेकिन, दुनिया में किसी भी कोना में किसी के भी साथ में, मैं अपने परिवार को अपने समाज को साथ रखता हूं।’

भोजपुरी फिल्म ‘मोहरा’ में पवन सिंह के साथ रोमांस करेंगी चांदनी सिंह

आपको बता दें कि चांदनी सिंह, पवन सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘मोहरा’ में नजर आने वाले हैं। इसमें दोनों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इवेंट में जैसा की पवन ने खुद बताया कि चांदनी फिल्म में पवन की पत्नी के रोल में दिखाई देने वाली हैं। ये 90 के दशक में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘मोहरा’ का भोजपुरी वर्जन है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन जैसे सेलेब्स अहम रोल में थे। इसके भोजपुरी वर्जन की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जो कि उत्तर प्रदेश में चल रही है।