भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कभी दिल्ली में लिट्टी चोखा की रेहड़ी लगाने वाले भोजपुरी एक्टर का आज देशभर में फैन फॉलोइंग है। उनका कोई भी गाना या फिर फिल्म आती है तो वो रिलीज होते ही छा जाती है। उनके नए गानों और फिल्मों की काफी चर्चा रहती है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि वो किसी फिल्म या गाने की वजह से नहीं बल्कि फैन मोमेंट की वजह से हेडलाइन्स में आ जाते हैं। यूं तो खेसारी के कई बड़े फैन देखने के लिए मिले हैं लेकिन, क्या आपको पता है कि उनकी फीमेल फैन उनसे शादी की हट किए हुए बैठी है। चलिए बताते हैं उसके बारे में…
दरअसल, सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव की क्रेजी फैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि क्रेजी फीमेल फैन खेसारी को लेकर बात करती नजर आ रही है और उसके हाथ में ट्रेंडिंग स्टार की फोटो दिख रही है, जिसमें वो महिला उनके साथ दिखाई दे रही है। वो खेसारी को लेकर कहती है, ‘जब वो मुझसे मिलेंगे तो मैं उनको Kiss करूंगी।’ फिर इसी वीडियो में आगे उसी महिला का एक और वीडियो एडिट किया गया है, जिसमें वो साड़ी में नजर आती है और कहती है, ‘खेसारी से ही शादी करना है। मैं उनकी दूसरी बीवी बनना चाहती हूं।’ महिला वीडियो में बार-बार कहती है कि उसे खेसारी से ही शादी करना है। हालांकि, ये खेसारी लाल यादव की क्रेजी फैन का मीम वीडियो है। फीमेल फैन के स्टेटमेंट के साथ मीम्स बनाया गया है। ये इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।
वायरल हो चुका खेसारी की क्रेजी फैन टैटू गर्ल का वीडियो
आपको बता दें कि इसके पहले खेसारी लाल के कई क्रेजी फैन का वीडियो सामने आ चुका है। उनके चर्चित फैन के वीडियो के बारे में बात की जाए तो इसमें करीब दो साल पहले उनकी एक क्रेजी फैन टैटू गर्ल का वीडियो वायरल हुआ था। ट्रेंडिंग स्टार की ये फैन नेपाल की थी, जो नेपाल की फिल्मों और स्टेज शोज किया करती थी। उसने खुद को खेसारी का बड़ा फैन बताया था। और तो और उस क्रेजी फैन ने अपने हाथ पर खेसारी का टैटू बनवा रखा था। ये काफी वायरल हुआ था। खेसारी की उस फैन का नाम सोम्या पोखरेल था। वो आज भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
सोम्या पोखरेल की वजह से शुरू हुआ था पवन सिंह-खेसारी का विवाद?
गौरतलब है कि खेसारी की टैटू गर्ल सोम्या पोखरेल उस समय काफी विवादों में भी रही थीं। उन्होंने पवन सिंह को पहचानने से इनकार दिया था उस बीच पावरस्टार के साथ खेसारी का मनमुटाव चल रहा था, वहीं जब खेसारी की फैन ने पवन को पहचानने से इनकार किया तो फैंस आपस में भिड़ गए। तब पवन के फैंस ने सोम्या को भला बुरा कहा था तो खेसारी ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसके बाद मामला काफी गरमा गया था। यहां से पवन सिंह और खेसारी का विवाद बढ़ता चला गया था।
पवन सिंह और खेसारी के बीच हुई थी जुबानी जंग
इसके बाद खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच विवाद लंबे समय तक रहा था। दो सालों तक उनके बीच लगातार जुबानी जंग चली थी। इनके फैंस भी सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ जाते थे। इसी बीच खेसारी कई बार इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे और खुलासा किया था कि पवन सिंह के फैंस उनको मारने की धमकी दे रहे हैं। उनकी बेटी तक को ट्रोल्स ने उल्टा सीधा कहा था, जिसके बाद खेसारी ने पवन पर आरोप लगाया था कि वो ये सब करवा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इससे साफ इनकार किया था। पवन ने शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में कहा था कि वो खेसारी को अपना कॉम्पिटिटर नहीं मानते हैं। वहीं, खेसारी ने भी कहा था कि वो भी पवन को कॉम्पिटिटर नहीं मानते। यहां तक कि इनका विवाद इस कदर बढ़ गया था कि बात मर्दानगी तक आ गई थी। दोनों स्टार्स का ये विवाद दो सालों तक चला था। इसके बाद रवि किशन ने लखनऊ के अवॉर्ड शो में पवन-खेसारी के बीच दोस्ती करवाई थी।
कहां हैं खेसारी लाल की टैटू गर्ल?
इसके साथ ही, अगर खेसारी लाल यादव की टैटू गर्ल सोम्या पोखरेल की बात की जाए तो उन्होंने ट्रेंडिंग स्टार से मुलाकात के बाद एक म्यूजिक वीडियो ‘हरदी लागे जान के’ किया था। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, इसके बाद वो दोनों फिर नहीं मिले लेकिन, सोम्या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और भोजपुरी गानों पर रील्स बनाती हैं। वहीं, उनके हाथ में आज भी खेसारी का टैटू देखने के लिए मिल सकता है। अब दोनों साथ में नजर नहीं आते हैं। हालांकि, उस समय माना जा रहा था कि खेसारी सोम्या को फिल्मों में ब्रेक दे सकते हैं लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।
खेसारी पर काजल राघवानी लगा चुकी हैं अश्लील फोटो रखने का आरोप
भले ही सोशल मीडिया पर खेसारी लाल की फैन भले ही उनसे शादी करने की इच्छा जता रही है लेकिन, क्या आपको पता रहै कि भोजपुरी स्टार की को-एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) उन पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि वो खेसारी के साथ 5 सालों तक रिलेशनशिप में रही थीं और ट्रेंडिंग स्टार ने उनसे शादी करने का वादा भी किया था। इतना ही नहीं, काजल ने खेसारी पर ये भी आरोप लगाया था कि वो अपने फोन में लड़कियों की न्यूड फोटोज भी रखते हैं। हालांकि, इन आरोपों को एक्टर ने गलत ठहराया था।
बहरहाल, अगर खेसारी लाल के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्टर जल्द ही म्यूजिक वीडियो ‘हरमुनिया’ में नजर आने वाले हैं। इसमें वो एक्ट्रेस श्रुति राव के साथ नजर आने वाले हैं। गाने का प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उनकी फिल्म की बात करें तो वो फिल्म ‘डंस’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका गाना ‘तोर दिल हमरा में धड़केला’ रिलीज किया गया है।