भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal Yadav) की ना केवल भोजपुरिया दर्शकों के बीच है बल्कि टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनको पहचानते हैं। मनोज तिवारी और रवि किशन के बाद पवन सिंह और खेसारी भोजपुरी के ऐसे सितारे हैं, जिनकी पैठ बॉलीवुड में भी है। दोनों ही स्टार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। खेसारी के अफेयर के चर्चे अक्सर ही रहते हैं। इसी बीच अब टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ उनकी बेहद ही क्लोज केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, खेसारी लाल यादव और टीवी एक्ट्रेस आकाक्षा पुरी का वीडियो बर्थडे सेलिब्रेशन का है। 26 जुलाई को एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेशन मुंबई में रखा गया था, जिसमें खेसारी बिहार से तत्काल फ्लाइट लेकर पहुंचे थे। ऐसे में अब एक महीने बाद उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जो कि यू्ट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम शॉर्ट वीडियो तक में छाए हुए हैं। हर जगह बस इस जोड़ी के ही चर्चे हो रहे हैं। वायरल बॉलीवुड के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि खेसारी को देखकर आकांक्षा पुरी की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है। वो भोजपुरी स्टार को टाइट से गले लगाती हैं। इसके बाद दोनों मीडिया से मुखातिब होते हैं।

किसके दिल में आग लगी- खेसारी लाल

आकांक्षा के शानदार वेलकम के बाद खेसारी का भी चेहरा चमक उठता है। इसके बाद दोनों पैपराजी के साथ मजाक-मस्ती करते हैं। इस दौरान खेसारी कहते हैं, ‘किसके दिल में आग लगी ये जोड़ी देखकर?’ सामने से जवाब आने के बाद भोजपुरी स्टार फिर से अपनी ओर इशारा करते हुए कहते हैं, ‘आग तो यहां लगनी चाहिए। वहां क्यों लग रही है।’ उनकी बात पर एक्ट्रेस और सभी लोग हंसने लगते हैं। इसके साथ ही आकांक्षा खुशी से बताती हैं कि खेसारी उनके लिए स्पेशली बिहार से मुंबई आए हैं। इससे वो बेहद ही खुशी होती हैं और उन्हें गले लगाकर शुक्रिया अदा करती हैं।

केमिस्ट्री देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इसके साथ ही आकांक्षा और खेसारी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें केक कटिंग के बाद टीवी एक्ट्रेस भोजपुरी स्टार के बेहद ही करीब नजर आती हैं। उनके इस वीडियो कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है, जिसे लेकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। अगर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘ई का होता कुछ ज्यादा हो गईल बा।’ दूसरे ने ईशा मलवीय को लेकर लिखा, ‘ईशा मालवीय वहां कैसे पहुंच गईं।’ तीसरे ने लिखा, ‘जिया हो बिहार के लाला।’ इसी तरह से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। उनका वीडियो इंटरनेट पर बवाल काटे हुए है।

पवन सिंह के साथ काम कर चुकी हैं आकांक्षा पुरी

आपको बता दें कि आकांक्षा पुरी की ना केवल खेसारी लाल के साथ बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है बल्कि वो पवन सिंह के साथ भी कई मौकों पर नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी में पहली बार पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ में काम किया था। इसके बाद दोनों ने साथ में कई स्टेज शोज और इवेंट में भी साथ में परफॉर्म किया था। पवन सिंह के बाद आकांक्षा को खेसारी के साथ पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों के साथ काम करने की चर्चा शुरू हुई थी। हालांकि, अभी तक इनके प्रोजेक्ट का टाइटल सामने नहीं आया है। लेकिन, फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।