Anjana Singh Career And Personal Life: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्मों में कदम रखते ही 25 फिल्में साइन करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। वो अपनी अदायकी और अदाओं की वजह से ड्रीम गर्ल और हॉट केक के नाम से पॉपुलर हुई थीं। फिल्मों में कदम रखते ही नाम कमाने की वजह से उन्हें नफरत भी झेलनी पड़ी थी। कलर कॉम्प्लैक्स की वजह से उन्हें लोगों की खरी-खोटी भी सुननी पड़ी थी। इन सबके बीच एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अच्छा मुकाम हासिल किया है। वो भले ही फिल्मों में सफल रहीं मगर पर्सनल लाइफ में असफल। उन्होंने जिस प्यार के लिए करियर दांव पर लगाया वही 5 साल में छोड़कर चला गया और दूसरी शादी करके अपना घर बसा लिया। ऐसे में चलिए बताते हैं अंजना सिंह की निजी जिंदगी के बारे में…

दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 7 अगस्त, 1990 को लखनऊ में हुआ था। वो फिल्मों में आने से पहले इवेंट होस्ट करती थीं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने एक्टिंग में आने से पहले प्रोडक्शन में काम किया था और इसके लिए उन्हें 35 हजार रुपए बतौर फीस मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में साल 2012 में फिल्म ‘फौलाद’ से करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म ‘फौलाद’ के बाद दो सालों में बैक टू बैक 25 फिल्मों को साइन कर रिकॉर्ड बना दिया था। वो भोजपुरी के साथ-साथ टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। अंजना सिंह का करियर पीक पर था और इसी बीच उन्होंने शादी रचा ली थी।

जिसके करियर लगाया दांव पर उसी ने छोड़ा

अंजना सिंह ने करियर के पीक पर भोजपुरी स्टार यश कुमार मिश्रा से शादी की थी। एक्ट्रेस ने एक बार खुद जनसत्ता को बताया था कि उन्होंने यश कुमार के साथ 2013 में शादी की थी और 2015 में बेटी अदिति को जन्म दिया था। इसके बाद 2017-18 में वो दोनों अलग हो गए थे। ऐसे में उनकी शादी महज 5 साल तक ही टिक पाई थी। कपल का ऑफिशियल तलाक 2018 में हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें, यश कुमार के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से एक्ट्रेस का घर टूटा था। बताया जाता है कि यश और निधि की नजदीकियों की वजह से अंजना सिंह ने पति से अलग होने का फैसला किया था। हालांकि, निधि झा कई बार बता चुकी हैं कि वो जब यश के साथ रिलेशनशिप में आईं तो एक्टर सिंगल थे।

तलाक को लेकर अंजना सिंह ने बताया था कि उनका तलाक आपसी सहमति से हुआ था। वो मीडिया में कुछ हाइलाइट नहीं करना चाहते थे इसलिए इसे पब्लिक नहीं किया था। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि तलाक के बाद उनकी कोई डिमांड नहीं थी, जिसके लिए वो पब्लिकली चीजें बोलें और मीडिया की मदद लें।

यश कुमार ने रचाई दूसरी शादी

तलाक के चार साल बाद भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने मुंबई में निधि झा के साथ शादी कर ली थी। आज दोनों की शादी को दो साल का वक्त हो चुका है और वो हाल ही में एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं, जिसका नाम शिवाय है। जहां अंजना सिंह अपनी बेटी अदिति की बतौर सिंगल मदर परवरिश कर रही हैं और अकेली रहती हैं। वहीं, यश और निधि अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब इन्जॉय कर रहे हैं। शादी के बाद निधि फिल्मों से दूर हैं और अपना प्रोडक्शन हाउस चला रही हैं।