Amrapali Dubey Net Worth: भोजपुरी सिनेमा का कद आज काफी बड़ा हो चुका है। यहां ना केवल यूपी-बिहार के कलाकार ही नहीं बल्कि टीवी, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से भी एक्टर्स काम करने के लिए अवसर तलाश रहे हैं। ये कोई नई बात नहीं है। इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने टीवी से आकर भोजपुरी में आकर करियर बनाया और खूब नाम भी कमाया। इसी में से एक एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हैं। आज वो सिनेमा जगत में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें यूट्यूब क्वीन भी कहा जाता है। ऐसे में चलिए आपको उनके बारे में बता रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भोजपुरी में आने से पहले टीवी सीरियल्स में काम किया करती थीं। यहां वो ‘सुमन’ के नाम से फेमस थीं। उन्होंने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में काम किया था। इसमें उनका सुमन का किरदार काफा हिट हुआ था। उन्होंने भोजपुरी में कदम अपनी दादी का सपना पूरा करने के लिए रखा था। उनकी पहली फिल्म दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ थी, जिसे साल 2014 में रिलीज किया गया था। इसमें उनकी जोड़ी इस कदर हिट हुई कि एक्ट्रेस यहीं की होकर रह गईं। फिर कभी उन्होंने टीवी या बॉलवुड की तरफ रुख नहीं किया। आज आलम ये है कि आम्रपाली को यूट्यूब क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। भोजपुरी में एक्ट्रेस का अभी तक 10 साल का करियर रहा है। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है।
एक्टिंग में नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं आम्रपाली दुबे
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे कभी फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं। फिल्मों और टीवी में आने से पहले एक्ट्रेस डॉक्टर बनने का सपना देखते थीं। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उन्होंने टीवी सीरियल ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसमें उनका साइड रोल था। इसके बाद वो ‘मायका’ ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ जैसे शोज में काम किया है। उन्होंने टीवी में करीब 6 सालों तक काम किया था।
क्या है आम्रपाली दुबे की नेटवर्थ?
बहरहाल, अगर आम्रपाली दुबे की नेटवर्थ की बात की जाए तो आज वो काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके घर की कीमत करोड़ों रुपए है। उनके पास गोरखपुर से लेकर मुंबई तक में घर और फ्लैट्स हैं। इतना ही नहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस के पास बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर,टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आम्रपाली एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 25 करोड़ रुपए है।