भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) युवा दिलों का धड़कनों पर राज करते हैं। फैंस और लोग उनकी गायिकी के दीवाने हैं। गानों के साथ ही एक्टर अपनी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं, आम्रपाली दुबे का भी कोई जवाब नहीं है। उन्हें तो इंडस्ट्री की यूट्यूब क्वीन कहा जाता है। उनकी अदाएं और एक्टिंग फैंस को काफी रिझाती है। निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी को खूब सराहा जाता है। ऐसे में अब उनका एक वीडियो कल्लू के साथ यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच जमकर बवाल मचता हुआ देखा जा सकता है। इसमें कल्लू की वजह से एक्ट्रेस बखेड़ा खड़ा करते हुए नजर आ रही हैं। चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है।
दरअसल, अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे के बीच विवाद का मामला कोई रियल का नहीं बल्कि रील का है। दोनों ने साथ में भोजपुरी फिल्म ‘शादी मुबारक’ में काम किया था। ये फिल्म एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा मूवी है। इसमें दिखाया गया है कि कल्लू 10वीं फेल होते हैं और वो धोखे से ग्रेजुएट टॉपर आम्रपाली से शादी कर लेते हैं। फिल्म में जब एक्ट्रेस की विदाई हो रही होती है तो वो अखबार में कल्लू की फेल होने की खबर पढ़ लेती हैं। इसके बाद उन्हें सच्चाई का पता चलता है तो वो विदाई रुकवाकर बखेड़ा शुरू कर देती हैं। इसके बाद कहानी में काफी ट्विस्ट आते हैं। इस बीच रोमांस और कॉमेडी का भी तड़का लगता है। अब ऐसे में इसी फिल्म की विदाई वाली क्लिप यूट्यूब पर वायरल हो रही है, जिसके खूब चर्चे हो रहे हैं।
आपको बता दें कि आम्रपाली और कल्लू की साथ में ये पहली भोजपुरी फिल्म थी। इसमें दोनों के केमिस्ट्री काबिल-ए-तारीफ रही। फिल्म को सिनेमाघरों के बाद यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है, जिसे मिलियन्स में व्यूज मिले हैं। फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ गाने भी कमाल के रहे हैं।
भोजपुरी स्टार्स का वर्कफ्रंट
बहरहाल, अगर अरविंद अकेला कल्लू के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो लो इन दिनों भोजपुरी सावन गीत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका गाना ‘सलामत रखिए ए बाबा’, ‘बाबा डमरु वाले’ और ‘बाबा हो सुधार दीही’ जैसे गाने रिलीज हुए हैं। इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म ‘मुझे मेरी बीवी से बचाओ’ जैसी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
इसके साथ ही आम्रपाली के वर्कफ्रंट पर नजर डाली जाए तो वो ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ में नजर आने वाली हैं। इसकी फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है। इसमें वो निरहुआ के अलावा एक्ट्रेस क्रस्तिना प्रवदा के साथ दिखाई देने वाली हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी होते ही फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।