Bhojpuri Actress: Amrapali Dubey Birthday Wishes: भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल्स से की थी। इसके बाद दादी की इच्छा पूरी करने के लिए वो भोजपुरी में साल 2014 में आईं। यहां उन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से डेब्यू किया और फिर उन्हें दर्शकों से ऐसा प्यार मिला कि वो यहीं की होकर रह गईं। आज वो ना जाने कितने फैंस की क्रश हैं। लेकिन, उनके जन्मदिन के मौके पर भोजपुरी की एक हसीना ने अपने दिल की बात कही है और उन्हें अपना क्रश बताया है।
दरअसल, आम्रपाली दुबे आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 11 जनवरी, 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने भोजपुरी से पहले ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। इसमें उनका सुमन का किरदार काफी पॉपुलर था। भजपुरी में आने के बाद वो आज लाखों दिलों पर राज करती हैं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनकी अदाकारी और खूबसूरती के दीवाने हैं। ऐसे में जन्मदिन के मौके पर फैंस और भोजपुरी सेलेब्स की ओर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की खूबसूरत हीरोइन सबा खान ने उन्हें अपना क्रश बताया है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। सबा खान ने आम्रपाली दुबे के साथ फोटोज शेयर की और उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘आप मेरे क्रश हो। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे। आपको आपकी लाइफ में वो हर चीज मिले, जो आप चाहती हों। हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें।’ इस पर यूट्यूब क्वीन ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कमेंट में शुक्रिया अदा किया है। सबा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
निरहुआ नहीं, कोई और आम्रपाली का क्रश!
बहरहाल, अब अगर आम्रपाली दुबे के क्रश के बारे में बात की जाए तो अक्सर उनका नाम भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ जुड़ता रहा है। लेकिन, दोनों अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि उनका क्रश बचपन के एक दोस्त पर था। वो जब स्कूल जाया करती थीं तो उन्हें अपने क्लासमेट पर क्रश था। हालांकि, वो बात अलग है कि एक्ट्रेस की बात उससे बन नहीं पाई मगर वो आज भी उसके टच में हैं।
बहरहाल, अगर इसके अलावा आम्रपाली दुबे की फिल्मों की बात की जाए तो उनके पास ढेरों प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वो काम कर रही हैं। इसमें ‘मां भवानी’, ‘बीवी हो तो ऐसी’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ जैसी अन्य फिल्में उनकी लिस्ट में शामिल हैं। फैंस को एक्ट्रेस की अपकमिंग मूवीज का बेसब्री से इंतजार है।