भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव अक्सर अपने गानों और अभिनय को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इन दिनों वे लोकसभा सीट आजमगढ़ पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने को लेकर चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने आजमगढ़ उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र प्रधान को 7 हजार वोटों से शिकस्त दी है। निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

अपनी एक्टिंग से पहचान स्थापित करने वाले निरहुआ ने अपनी मेहनत की दम पर ही यह मुकाम हासिल किया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को पहली बार देखकर इस कदर डर गए थे कि उनके पसीने छूटने लगे थे। ये किस्सा खुद एक्टर ने साझा किया था।

दरअसल दिनेश लाल यादव ने महानायक के साथ फिल्म ‘गंगा देवी’में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ जया बच्चन भी मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म में अमिताभ भोजपुरी अंदाज दिखाते हुए नजर आए थे। जिसे सभी ने खूब पसंद किया था।

एक इंटरव्यू में निरहुआ ने बताया था कि मुझे ऐसा लगा जैसे किसी इंसान के सामने जब भगवान आ जाए तो जैसा उसका हाल होगा, मेरा हाल बिल्कुल वैसा ही था। मैंने उन्हें सिर्फ बड़े पर्दे पर देखा था और मैं सच में उनकी एक्टिंग से बहुत ज्यादा प्रभावित था। जब वो पहली बार मेरे सामने आए तो सेट पर उन्हें देखकर मैं पूरी तरफ से ब्लैंक हो गया था लेकिन वो बहुत अच्छे और दयालु इंसान हैं।

बता दें निरहुआ का बचपन गरीबी में बीता और एक समय ऐसा भी रहा है, जब उनके पास साइकिल खरीदने के भी पैसे नहीं थे। आज निरहुआ एक बड़ा नाम बन गए हैं और अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं। दिनेश लाल यादव ने साल 2006 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। उन्होंने चलत मुशाफिर मोह लियो रे, निरहुआ रिक्शा वाला, प्रतिज्ञा, रंगीला बाबू, निरहुआ नंबर 1, सात सहेलियां में अपनी भूमिकाओं के साथ लोकप्रियता हासिल की है।