तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में ‘बबीता जी’ का रोल प्ले करने वालीं मुनमुन दत्ता और ‘टप्पू’ किरदार निभाने वाले एक्टर राज अंदकत इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर राज अंदकत का एक पोस्ट सामने आया था जिसमें वह लोगों पर भड़कते नजर आ रहे थे। वहीं मुनमुन दत्ता के भी कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आए। दोनों के पोस्ट एक ही विषय पर थे।
राज और मुनमुन अपने अफेयर की खबरों से बेहद खफा हैं। ऐसे में राज अंदकत के बाद मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम से एक के बाद एक पोस्ट किए। हालांकि गुस्सा शांत होने के बाद मुनमुन ने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए। इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पॉजिटिव नोट लिखा।
तारक मेहता एक्ट्रेस मुनमुन ने अपनी पोस्ट में कहा- ‘मैं मूव ऑन कर रही हूं, पॉजिटिव चीजों की तरफ। सभी जिएं और सभी को जीने दें। प्यार शांति बनाए रखें और स्वस्थ रहें। जय श्री राम, गणपति बप्पा मोरिया, जय माता दी।’ जो पोस्ट मुनमुन ने डिलीट किए थे उनमें वह काफी भड़की हुई दिखाई दी थीं।

अफेयर की खबरों पर रिएक्ट करते हुए मुनमुन ने कहा था- ‘आप लोगों को मन मर्जी की खबरें बनाने का अधिकार किसने दिया! बिना परमिशन के आप लोग किसी के बारे में भी कुछ भी छाप देते हैं। किसी की अंतिम यात्रा में टीआरपी पाने के लिए लोगों के दुख दर्द को किनारे कर लोगों के चेहरों पर कैमरा लगाने में भी संकोच नहीं करते। अपनी खबरों को संसेशनल बनाते हैं। आप ये तक नहीं सोचते कि आपके ऐसा करने से किसी को पर्सनल दिक्कतें भी हो सकती हैं।’
एक अन्य पोस्ट पर उन्होंने ट्रोल्स को लताड़ते हुए कहा था- ‘ये पोस्ट आम जन के लिए है, आप लोगों से मुझे कई उम्मीदें हैं। लेकिन आपने मेरे कमेंट सेक्शन में जिस तरह के गंदे कमेंट किए हैं वो बहुत खराब बात है। पढ़े लिखे लोग ऐसा कर रहे हैं, ये बहुत गंदी बात है। महिलाओं को उनकी उम्र को लेकर अपमानित किया जाता रहा है। आपके ऐसे घटिया मजाक से कोई मानसिक दिक्कतों से गुजर सकता है। 13 सालों से मैं आप लोगों का मनोरंजन कर रही हूं, आप लोगों ने 13 मिनट भी नहीं लगाए मेरी इमेज खराब करने में। अगर ऐसे हालातों में क्लिनिकली डिप्रेस शख्स खुद को खत्म करले तो फिर आप सोचिएगा कि कहीं इसकी वजह आपके वो कमेंट्स तो नहीं! आज शर्म आती है मुझे खुद को भारत की बेटी कहने पर।’
बता दें, इससे पहले शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज ने भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा- ‘आप सभी के लिए, जो मेरे बारे में लगातार लिख रहे हैं। आकी गलत कहानियों से मेरे जीवन पर कितना प्रभाव पड़ सकता है, आप नहीं सोच सकते। आप सभी क्रिएटिव लोगों जो य़े सब कर रहे हैं प्लीज अपनी क्रिएटिविटी किसी और चीज में दिखाएं। भगवान आपका भला करे।’