Baaghi 4 Sanjay Dutt First Look Poster Out: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाड वाला अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे अगले साल यानी कि2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल में दिखाई देंगे, जिससे उनका फर्स्ट लुक पोस्ट भी सामने आ चुका है। एक्टर को फिल्म में दमदार अंदाज में देखा जाएगा। ये ‘बागी’ फिल्म की फ्रेंचाइजी है। ऐसे में इस मूवी से फैंस को साजिद नाडियाडवाला ने एक और सरप्राइज दिया है। इसमें संजय दत्त की एंट्री हुई है। इसमें वो खलनायक वाले अंदाज में नजर आने वाले हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म से जारी हुआ उनका फर्स्ट लुक कह रहा है। चलिए बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, साजिद नाडियाडवाला ने ‘पुष्पा 2 द रूल’ की रिलीज के बीच ‘बागी’ और टाइगर श्रॉफ के फैंस को तोहफा दिया है। इसमें उनके साथ संजय दत्त अहम रोल में नजर आने वाले हैं। अब ये साफ नहीं हो पाया है कि वो इसमें नेगेटिव भूमिका में होंगे या फिर टाइगर को सपोर्ट करते हुए दिखेंगे। लेकिन, इस बीच उनका फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें संजय दत्त का ‘खलनायक’ वाला दमदार अंदाज देखने के लिए मिल रहा है।

साजिद के एक्स पर जारी किए गए ‘बागी 4’ के लेटेस्ट पोस्टर में संजय दत्त को बड़े बाल, दाढ़ी और खून से सने हुए चीखते हुए देखा जा सकता है। उनकी गोद में एक्ट्रेस नजर आ रही है, जो कि खून से लथपथ नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि वो उनकी लेडी लव हो सकती हैं, जिसकी मौत के बाद वो बेकाबू और गुस्से से आगबबूला फिल्म में दिखाई देंगे। साजिद ने संजय का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, ‘हर आशिक विलेन होता है।’ संजय का फर्स्ट लुक देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

इस दिन रिलीज होगी ‘बागी 4’

इसके साथ ही अगर टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ की रिलीज की बात की जाए तो इसे अगले साल 5 सितंबर, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसका निर्देशन ए हर्ष कर रहे हैं, जिन्होंने ‘बजरंगी’ और ‘वेदा’ का डायरेक्शन किया है। आपको बता दें कि ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। इसमें टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अहम रोल में थीं। ये एक्टर के करियर का टर्निंग प्वॉइंट रही थी, जिसने दुनियाभर में 129 करोड़ कमाए। इसके बाद ‘बागी 2’ में रिलीज हुई, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। इसने 259 करोड़ का बिजनेस किया था। फिर साल 2020 में ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई थी।

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ को आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। ये रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी थी और इसमें अजय देवगन, समेत अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर ने अहम रोल प्ले किया था। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

‘बागी 4’ और संजय दत्त से जुड़ी इस खबर को तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप इससे जुड़ी टाइगर श्रॉफ की खबर को भी पढ़ सकते हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज के बारे में भी बता दिया गया था।