Happy Birthday Avneet Kaur: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वो अक्सर अपनी अदाओं और बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं लेकिन, आज वो अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस वजह से उनके बारे में बात हो रही है। 22 साल की उम्र में वो पॉपुलैरिटी में किसी से कम नहीं हैं। रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी वो काफी ग्लैमरस और लग्जरी लाइफ जीती हैं। चलिए बताते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में…
अवनीत कौर आज अपना 22वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कई साल पहले उनका परिवार जालंधर से मुंबई आया था। महज 8 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना करियर तय कर लिया था कि वो किस क्षेत्र में जाएंगी। 8 साल की उम्र से ही वो डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं। करियर के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी हुई थीं। मुंबई के एक प्राइवेट कॉलेज से उन्होंने कॉमर्स में डिग्री ली है। इसके अलावा एक्ट्रेस बतौर कंटेस्टेंट कई शोज में नजर आ चुकी हैं। वो ‘डांल इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ और ‘डांस के सुपरस्टार्स’ में अपनी धांसू परफॉर्मेंस दे चुकी हैं।
2012 में किया था डेब्यू
इसके अलावा अवनीत ने छोटे पर्दे पर बतौर एक्टर करियर की शुरुआत 2012 में किया था। उन्होंने ‘मेरी मां’ टीवी सीरियल से एक्टिंग में डेब्यू किया था हालांकि, पहचान ‘अलादीन-नाम तो सुना होगा’ से मिली थी। इसके अलावा टिक टॉक स्टार भी रह चुकी हैं। उनकी सोशल मीडिया पर शानदार फैन फॉलोइंग है।
करोड़ों में अवनीत कौर की नेटवर्थ
वहीं, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अवनीत कौर रियल लाइफ में बेहद ही लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनकी नेटवर्थ 7 करोड़ के करीब बताई जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रैंड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पोस्ट को माना जाता है। खबरों को मानें तो वो हर महीने ब्रैंड एंडोर्समेंट और प्रमोशनल पोस्ट के लिए 8 लाख रुपए कमा लेती हैं। इसके अलावा म्यूजिक वीडियो, टीवी और फिल्म से वो लगभग एक करोड़ रुपए की कमाई करती हैं।
इसके अलावा अवनीत कौर के पास मुंबई में एक घर भी है, जिसे उन्होंने हाल ही में खरीदा था। इस घर में वो अपने पैरेंट्स के साथ रहती हैं। उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास 80 लाख की रेंज रोवर, हुंडई की क्रेटा, स्कोडा की कोडियक और टोयाटा की फॉरच्यूनर एसयूवी जैसी महंगी कारें हैं।