कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने गीता को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसपर तमाम लोगों का गुस्सा फूटा है। पाटिल ने कहा कि महाभारत में श्रीकृष्ण, अर्जुन को जिहाद सिखा रहे थे। फिल्ममेकर अशोक पंडित कांग्रेस नेता के इस बयान पर बुरी तरह भड़क गए हैं।

अशोक पंडित ने ट्विटर पर शिवराज पाटिल का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”गांधी परिवार से बदला ले रहे हैं। पूरी कोशिश में हैं कि गुजरात और हिमाचल में अगर थोड़ा बहुत बचा है वो भी सफाया हो जाए। सठिया गए हैं ये।” इसके अलावा पंडित ने अन्य ट्वीट में शिवराज पाटिल के वीडियो के साथ लिखा,”अरे! इतने दिनों के बाद मिस्टर अचकन दिखे।”

फिल्ममेकर के ट्वीट पर तमाम लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा,”ये कौनसी दुनिया से आए हैं।” नवनीत ने लिखा, “श्री कृष्ण और जिहाद? कुछ तो सोच कर तो बोला करो।”

आपको बता दें कि अशोक पंडित कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं के बयान को लेकर अकसर तंज कसते नजर आते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को लेकर एक ट्वीट में लिखा कि इन लोगों ने राजनीति में अपनी पहचान खो दी है। दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर का नाम लेते हुए उन्होंने लिखा,”ये वो राजनेता हैं जिन्होंने भारतीय राजनीति में अपना अस्तित्व और पहचान खो दी है। जिनमें दिग्विजय सिंह और मणिशंकर का नाम भी शामिल है। ये खबरों में रहने के लिए कुछ भी बकवास करते हैं।”

इससे पहले भी पीएफआई बैन को लेकर भी अशोक पंडित ने कांग्रेस पर तंज कसा था। उन्होंने ट्विटर के जरिए कटाक्ष करते हुए लिखा था,’पीएफआई बैन #PFIBan और राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में बवाल ने कांग्रेसिों को काफी परेशान कर दिया है। अपना फ्रस्ट्रेशन इधर उधर निकल रहे हैं।” अन्य ट्वीट में पंडित ने लिखा,”कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों के पाले हुए सारे देश विरोधी जीव-जंतु अपने बिलो से बाहर निकल आ रहे हैं! #SIMI के बाद अब #PFI। वो तो कसाब पकड़ा गया, नहीं तो दिग्विजय सिंह ने तो उसे भी हिंदू करार कर दिया था!’

अशोक पंडित आम आदमी पार्टी पर भी आए दिन हमला बोलते हैं। वो अपने ट्वीट के जरिए AAP और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हैं, जिसके लिए उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जाता है।