बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वह अपनी बेबाक राय पोस्ट के जरिए शेयर करते हैं। हाल ही में अशोक पंडित ने इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी की तस्वीरें शेयर कर इनकी आपस में तुलना की। अशोक पंडित ने इस बीच इंदिरा गांधी को तानाशाह और पीएम मोदी को लोकतांत्रिक नेता बताया।
ऐसे में अशोक पंडित के पोस्ट पर ढेरों रिएक्शन सामने आने लगे। अशोक पंडित ने अपनी पोस्ट में कहा- ‘तानाशाह और लोकतांत्रिक नेता के बीच का फर्क ये है। एक डेमोक्रेट,सच्चे सेवक, विनम्र नेता और एक अभिमानी नेता। इसलिए राष्ट्र खड़ा है मोदी जी के साथ।’
इससे पहले अशोक पंडित ने एक और पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था- ‘इंदिरा गांधी और उनके पुत्र जबरन नसबंदी कराए तो #IronLady, मोदी सरकार जनसंख्या नियंत्रण की बात करें तो #तानाशाह? वाह!’
अशोक पंडित के पोस्ट पर ढेरों रिएक्शन सामने आने लगे। एक यूजर ने लिखा- ‘अरे भाई ये सारा टाइमिंग का खेल है। नहीं तो मोदी जी तो डिफेंस मिनिस्टर को अपने साथ भी चलने न दें। कैमरा के आगे मोदी जी की और छवि निखर जाती है।’
साधु नाम के अकाउंट से कमेंट आया- ‘मोदीजी का एंटायर पॉलिटिकल साइंस अंधभक्तों को छोड़कर सबको दिखाई दे रहा है। शौक बड़ी चीज है, अंधभक्ति उस से भी बढ़कर होती है। लोग ऐसी बचकानी बातें पसंद नहीं करते हैं और इनका मज़ाक बनाते हैं। अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं होती।’
जय नाम के यूजर बोले- एक काम करके दिखा रहा है और दूसरा लेक्चर देकर दिखा रहा है। ये है मन की बात। अजय शर्मा ने कहा- ‘काम तुमको कोई नहीं है तो पकोड़ा स्टॉल खोल लो।’
अशोक पंडित ने इससे पहले भी एक ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर अपनी भड़ास निकाली थी और कहा था- ‘आतंकी संगठन भी देश का इतना नुकसान नहीं कर सकते जितना इस परिवार ने किया।’
एक अन्य ट्वीट में अशोक पंडित ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी आपकी दादी ने देश में आपातकाल लगाता था, सिख दंगे हुए, आपकी माता जी के राज में भी कई घोटाले हुए। कांग्रेस पार्टी के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट सामने आया था, इसी पर अशोक पंडित ने रिएक्ट किया था।