फिल्ममेकर अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। ऐसे में अशोक पंडित ने एक ट्वीट किया। बीकेयू के कथित तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा से संबंधित खबर साझा करते हुए अशोक पंडित ने इस पर रिएक्ट किया। पोस्ट में खबर शेयर की गई थी- ‘नरेश टिकैत ने कहा- भारतीय किसान यूनियन लड़ेगी चुनाव। किसान ही होंगे प्रत्याशी।’
इस पर रिएक्ट करते हुए अशोक पंडित ने कहा- आ गए औकात में? फिल्ममेकर के इस पोस्ट पर लोगों के ढेरों रिएक्शन सामने आने लगे। इस बीच कई यूजर्स ने अशोक पंडित की बात का समर्थन किया और बीकेयू के खिलाफ बोलने लगे। तो कुछ लोग बीकेयू की इस खबर पर खुश होते और उन्हें सपोर्ट करते नजर आए।
इंद्रनील नाम के शख्स ने कहा- ‘वेलकम मूव, अगर आपको फंड की जरूरत पड़े तो बताना हम गर्व से भरे हुए भक्त आपको डोनेट करने पहुंच जाएंगे।’ रोहित वर्मा नाम के यूजर ने लिखा- ‘राकेश टिकैत तुम लोगों को मोदी जी के विरोधी पैसा दे रहे हैं। तभी तुम लोग बहुत उड़ रहे हो। और लड़ो इलेक्शन, पता चल जाएगा, हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी। किसी को भी बुला लो वोट एक भी नहीं मिलेगा। ‘
आ गए अपनी औक़ात में ! pic.twitter.com/UvLXGrQWsU
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) July 22, 2021
अमोद सिंह ने गुस्साते हुए लिखा- ‘क्यों किसान चुनाव नहीं लड़ सकते क्या?’ जयपाल नाम के शख्स ने लिखा- ‘हम तो शुरू से ही कह रहे हैं कि इन नकली किसानों को मंत्री, मुख्यमंत्री बनना है।’ सरिता राव ने लिखा- ‘आंदोलन तो बहाना है, असली मकसद चुनाव लड़ना है। अब केजरी को देखलो।’ एक यूजर ने लिखा- ‘चमचों की मानें तो असली किसान वो ही हैं, जो दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं, जो खेतों में पानी दे रहे हैं, वे सब मोदी भक्त हैं।’
पंकज चौधरी नाम के शख्स ने कहा- ‘तो सारा खेल ये है। किसान किसान करके नेता जी बनना चाहते हैं। टिकैत साहब और विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे, टिकैत साहब ये तो तय है और किसी का नंबर नहीं है। भईया अगर चुनाव ही लड़ना था तो इतने दिनों से दिल्ली को क्यों बंद कर रखा है? क्यों लालकिले को शर्मसार किया था।’
