Ashoke Pandit: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करते हैं जिसे लेकर कई बार यूजर सहमत होते हैं तो कई बार खूब बवाल मचता है और वह ट्रोल होने लगते हैं। इस बार भी अशोक पंडित ने एक पोस्ट शेयर किया है। अपने पोस्ट में अशोक पंडित ने गांधी परिवार पर निशाना साधा है।
अशोक पंडित ने लिखा- ‘1972 में पाकिस्तान ने घोषित किया था कि वह हमसे युद्ध करेंगे। भारत ने उस युद्ध को जीता था। इंदिरा गांधी ने उस वक्त पीओके के मुद्दे को सुलझाया क्यों नहीं? अगर वह चाहती थीं कि बांग्लादेश को पाकिस्तान से बाहर निकाला जाए, तो पीओके को भारत में लाया जा सकता था। गांधी पहले भी बिके थे अब भी बिकेंगे।’
उन्होंने आगे कहा- ‘आज भी राहुल गांधी ऐसा ही माहौल खड़ा कर रहे हैं। चीन के प्रति समर्पण का वातावरण बनाकर अपने लोगों के बीच एक पराजित मनोविकार पैदा कर रहे हैं। 146 देश भारत के साथ हैं लेकिन #RahulGandhi भारत के खिलाफ खड़े हैं।’ अशोक ने एक और ट्वीट किया औऱ कहा- ‘CAA प्रोटेस्ट के वक्त राहुल गांधी ने एक बार भी इस नारे की निंदा नहीं की। इसकी निंदा करने की बजाय वह इसके पक्ष में खड़े थे।’
https://twitter.com/ashokepandit/status/1275123624752513029
इस बीच एक शख्स ने अशोक पंडित के ट्वीट पर कमेंट किया औऱ कहा- ‘भारतीय ही भारत की बात करेगा। कुछ विदेशी भारतीयों के भेष में रह कर भारतीयों पर अपनी हुकुमत करना चाहते हैं।’ एक यूजर ने कहा- ‘कितना रोता है पूरा दिन है यह!!’
तो किसी ने कहा कि ‘तुम्हें 1971 लिखना चाहिए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘सौदा कीतने मे हुआ था। लाहौर वापस करने का। जंग भारत के पैसे से लड़ कर जीतने में सेना का योगदान था। सेना जीती। इंदिरा गांधी हारीं। लालच बहुत बुरी चीज है।’एक यूजर ने कहा- ‘नमस्कार यही तो खून का अंतर है सर जी, किसी के खून में गर्मी है किसके खून में दो गुलाब बनती है।’

