क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि (Disha Ravi) की गिरफ्तारी को लेकर लगातार रिएक्शन्स आ रहे हैं। बता दें दिशा रवि फिलहाल दिल्ली पुलिस के विशेष सेल में 5 दिन की हिरासत में हैं। पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट किया था, इसके बाद उन्होंने गलती से एक टूल किट भी शेयर कर दी थी।

हालांकि बाद में ग्रेटा ने अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन 21 वर्षीय दिशा रवि (Disha Ravi Arrested) को कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से संबंधित टूलकिट फैलाने के आरोप में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 4 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था, जिसके बाद दिशा रवि को गिरफ्तार किया गया।

अब हाल ही में दिशा रवि की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Twitter) ने एक ट्वीट किया। जिसमें सीएम ने दिशा की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “21 साल की दिशा रवि को गिरफ्तार करना लोकतंत्र पर एक बहुत बड़ा हमला है। किसानों का समर्थन करना जुर्म नहीं है।” केजरीवाल के इस ट्वीट पर यूं तो लोगों की काफी प्रतिक्रिया आ रही है।

लेकिन दिल्ली के सीएम के इस ट्वीट पर बॉलीवुड डायरेक्टर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, ” घर का सोफा बिका कि नहीं अब तक?”

बता दें कि अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अक्सर समसामयिक मुद्दों पर अपनी बातें रखते नजर आ जाते हैं। ऐसे में उनका यह ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है।