Arun Jaitley death News Bollywood Stars Reaction: बीजेपी के वरिष्ठ दिग्गज नेता और पूर्व वित्तमंत्री  अरुण जेटली लंबी ने आज दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अरूण जेटली के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व वित्तमंत्री के निधन पर राजनेता, आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर स्टार्स बीजेपी के कद्दावर नेता को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं।

सिंगर अदनानी सामी ने अरुण जेटली को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए ट्विटर पर लिखा- ‘अरुण जेटली  जी के गुजरने की खबर को सुनकर दुख हुआ। वह एक अच्छे इंसान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ वहीं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने लिखा- ‘देश एक अन्य महान नेता खो दिया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’

वहीं अनिल कपूर ने भी वित्तमंत्री  अरुण जेटली  के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- करीब 20 साल पहले  अरुण जेटली जी से मुलाकात हुई थी। उनके निधन से देश को बड़ा नुकसान हुआ है। हम उन्हें बेशक मिस करेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा- देश ने एक महान नेता खो दिया। आप याद किये जाएंगे, अरुण जेटली जी। परिवार के साथ संवेदनाएं हैं। ऊं शांति।

The nation loses a great leader… You will be missed, #ArunJaitley ji… Thoughts and prayers with the family… ॐ शांति pic.twitter.com/yfvKIWWJey

एक्टर और पूर्व बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लिखते हैं- लीडरशिप और बुद्धिमत्ता। आपके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इस दुख की घड़ी में ताकत दे। आपकी कमी हमेशा महसूस होगी।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अरुण जेटली लंबे वक्त से बीमार थे। 24 अगस्त यानि आज उन्होंने 12.07 बजे एम्स में आखिरी सांस ली। अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता महाराज किशन जेटली पेशे से एक वकील थे। अरुण जेटली की पत्नी का नाम संगीता है। दोनों के दो बच्चे रोहन और सोनाली हैं। जेटली के दोनों बच्चे भी पेशे से वकील हैं।